रुबीना दिलैक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रुबीना दिलैक ने बिकिनी लुक में इंटरनेट पर ढाया कहर, फिगर देख फैंस हुए दीवाने

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में कुछ बोल्ड फोटोशूट कराया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और इसमें वह अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुबीना दिलैक हमेशा से ही अपनी शानदार एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रही हैं। छोटी बहू और शक्ति-अस्तित्व के एहसास की जैसे सीरियल्स में बहू के किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली रुबीना अब एक बार फिर अपने बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

दरअसल, हाल ही में रुबीना दिलैक का एक बिकिनी फोटोशूट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लैक टू-पीस में बेहद ग्लैमरस और हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। स्वीमिंग पूल के किनारे खिंचवाए गए इन फोटोज में रुबीना ने अपने टोन्ड फिगर और स्टाइलिश पोज से फैंस को दीवाना बना दिया है।

दो बच्चों की मां बन चुकी हैं रुबीना दिलैक 

हालांकि, असल जिंदगी में रुबीना दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और अब इन फोटोज से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि मां बनने के बाद भी ग्लैमर और फिटनेस के मामले में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उनका यह अवतार सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी वायरल हो रहा है।

इन तस्वीरों को रुबीना दिलैक ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, लेकिन अब ये फिर से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई उन्हें "बॉसी मम्मा" बता रहा है तो कोई एवरग्रीन ब्यूटी बोल रहा है।"

एक्ट्रेस ने इससे पहले भी हॉटनेस से मचाया है धमाल 

खास बात ये है कि ये पहली बार नहीं है जब रुबीना दिलैक ने अपने बोल्ड अवतार से इंटरनेट का पारा चढ़ाया हो। इससे पहले भी वह कई बार अपने बिकिनी लुक्स और ग्लैमरस आउटफिट्स से सुर्खियों में रह चुकी हैं।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

आपको बता दें, टीवी के साथ-साथ रुबीना ने रियलिटी शोज में भी अपना जलवा दिखाया है। वह बिग बॉस 14 की विनर रही हैं और झलक दिखला जा 10, खतरों के खिलाड़ी 12, लाफ्टर शेफ 2 और बैटलग्राउंड जैसे ओटीटी शोज का भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वो सिर्फ एक टैलेंटेड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक फैशन और फिटनेस आइकन भी हैं और अब फैंस बेसब्री से उनके हर नए लुक और प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप