रूपल त्यागी ने बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज से की सगाई, दिसंबर 2025 में लेंगी सात फेरे 
मनोरंजन

'सपनों की गुंजन' रूपल त्यागी की हुई सगाई, बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज ने गोवा में किया प्रपोज

Rupal Tyagi: टीवी एक्ट्रेस रूपल त्यागी (गुंजन) ने अपने बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज से गोवा में सगाई कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि वह 5 दिसंबर 2025 को शादी करेंग

अनिल सिंह

Rupal Tyagi Get Engaged: टीवी की दुनिया में 'सपने सुहाने लड़कपन के' में गुंजन का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री रूपल त्यागी ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। रूपल ने अपने बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज के साथ सगाई कर ली है। नोमिश ने बेहद रोमांटिक अंदाज में गोवा में रूपल को प्रपोज किया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अभिनेत्री ने रविवार, 16 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "बस हम... एकदम सही! हां... हमेशा के लिए।"

रोमांटिक प्रपोजल और डायमंड रिंग

रूपल त्यागी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नोमिश घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहे हैं। एक तस्वीर में नोमिश ने प्यार से रूपल का हाथ पकड़ा हुआ है, जबकि दूसरी तस्वीर में रूपल खुशी-खुशी अपनी सगाई की अंगूठी (रिंग) दिखा रही हैं। एक और तस्वीर में दोनों प्यार भरे पल साझा करते नजर आ रहे हैं।

दिसंबर 2025 में होगी शादी

सगाई की खबर साझा करने के साथ ही रूपल ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा भी किया है। टेली टॉक को दिए एक इंटरव्यू में रूपल त्यागी ने बताया कि वह और नोमिश भारद्वाज इसी साल दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधेंगे। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह 5 दिसंबर 2025 को सात फेरे लेंगे।

नोमिश से ऐसे हुई थी मुलाकात

नोमिश भारद्वाज से अपनी मुलाकात के बारे में बताते हुए रूपल ने कहा कि उनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। नोमिश मूल रूप से मुंबई से हैं, लेकिन वह लॉस एंजिल्स में काम करते हैं। रूपल ने बताया कि उनसे मिलते ही उन्हें यह अजीब सा एहसास हुआ था कि नोमिश ही वह इंसान हैं, जिसके साथ वह अपनी जिंदगी बिताना चाहती हैं। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने नहीं सोचा था कि उनकी सगाई इतनी जल्दी हो जाएगी। रूपल त्यागी की इस खुशी भरी खबर पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर