खतरों के खिलाड़ी 15 के साथ रोहित शेट्टी की वापसी (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

हेलीकॉप्टर एंट्री के साथ Rohit Shetty ने बढ़ाया 'खतरों के खिलाड़ी 15' का क्रेज, प्रोमो देख एक्साइटेड हुए फैंस

Khatron Ke Khiladi 15 Promo: रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी 15 के साथ फिर वापसी कर रहे हैं। केपटाउन में शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार ओल्ड वर्सेस न्यू थीम दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देने वाली है।

सोनाली झा

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 15: मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर कलर्स टीवी के लोकप्रिय स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' से होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया। रोहित ने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो वीडियो पोस्ट किया। इसमें रोहित अपने सिग्नेचर अंदाज में हेलीकॉप्टर में बैठकर जाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता शो को लेकर और भी बढ़ती दिख रही है।

निर्देशक रोहित शेट्टी ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि इस शो के होस्ट के तौर पर मेरा यह 10वां सीजन है और यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है। इतने सालों से मुझे और इस शो को इतना प्यार देने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद। मैं वादा करता हूं कि इस बार का सीजन जबरदस्त होने वाला है, इसलिए अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए। 'खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 जल्द आ रहा है।

खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग

बता दें कि इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में शुरू हो चुकी है। शो का प्रसारण जून के अंत या फिर जुलाई की शुरुआत में होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। इस बार शो में 'ओल्ड वर्सेस न्यू' का मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, टीवी, फिल्मों और कुछ कंटेंट क्रिएटर भी शो का हिस्सा रहेंगे। इसमें गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, अविका गौर, हर्ष गुजराल, ओरी, अविनाश मिश्रा, शगुन शर्मा, विशाल सिंह और फरहाना भट्ट समेत कई नाम शामिल हैं।

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म

रोहित शेट्टी बहुचर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई फिल्म 'गोलमाल 5' भी लेकर आ रहे हैं। फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की यह 14वीं साझेदारी होगी। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू एक साथ नजर आएंगे। साथ ही, शरमन जोशी भी 20 साल बाद इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत