रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो, सिनेमाघरों में गूंज रही सीटियां

Riteish Deshmukh Film Raja Shivaji: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी के क्लाइमैक्स में सलमान खान के कैमियो ने फैंस को दीवाना बना दिया है। जीवा महला के रोल में उनका दमदार अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सोनाली झा

Raja Shivaji X Review: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को हिंदी के साथ मराठी और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया है, जिससे इसका क्रेज और बढ़ गया है। दर्शकों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रहा है और खासतौर पर फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बनकर सलमान खान उभरे हैं। सलमान खान का कैमियो दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने फिल्म में ‘जीवा महला’ नाम के मराठा योद्धा का किरदार निभाया है। जैसे ही क्लाइमैक्स में उनकी एंट्री होती है, सिनेमाघरों में सीटियां और तालियों की गूंज सुनाई देने लगती है। भगवा वेशभूषा, दमदार मूंछें और ताबड़तोड़ एक्शन ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

लीड स्टार्स पर भारी पड़ा कैमियो

हालांकि फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं, लेकिन सलमान खान का छोटा सा रोल ही पूरी लाइमलाइट ले गया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान और अमोले गुप्ते जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं, लेकिन दर्शकों की चर्चा का केंद्र सिर्फ सलमान बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

X यानी ट्विटर पर फिल्म को लेकर मिलाजुला लेकिन उत्साही रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान की एंट्री ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि जीवा महला के किरदार में सलमान छा गए हैं। कुछ दर्शकों ने रितेश देशमुख के शिवाजी अवतार की भी जमकर तारीफ की है और उनके स्क्रीन प्रेजेंस को दमदार बताया है।

बॉक्स ऑफिस पर बढ़ी उम्मीदें

फिल्म के रिलीज होते ही जिस तरह से सलमान खान के कैमियो की चर्चा हो रही है, उससे साफ है कि इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल सकता है। ‘राजा शिवाजी’ एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के शुरुआती दौर को दिखाती है। फिल्म की शान, स्टारकास्ट और अब सलमान खान के कैमियो ने इसे चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत