शहजाद पूनावाला राइज एंड फॉल 2 (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Rise And Fall 2: सिवेत तोमर के साथ विवाद पर पहली बार बोले शहजाद पूनावाला, कहा- चैप्टर बंद हो चुका है

Shehzad Poonawalla: राइज एंड फॉल 2 के विजेता शहजाद पूनावाला ने सिवेत तोमर के साथ हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह सभी को माफ कर चुके हैं और हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • सिवेत तोमर से झगड़े पर शहजाद पूनावाला ने तोड़ी चुप्पी

  • बोले- हिंसा कभी समाधान नहीं, बातचीत से सुलझाएं विवाद

  • सिवेत को पहले ही कर चुके हैं माफ, बोले- चैप्टर बंद हो चुका है

Shehzad Poonawalla Reaction on Fight with Siwet: बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्राइम वीडियो के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 को जीत लिया है। शो के शुरुआत से ही विवादों में शहजाद ने शो के बाहर आने के बाद बड़ी बात कही है।

शो के पहले ही एपिसोड में राइज एंड फॉल 2 के कंटेस्टेंट सिवेत तोमर का शहजाद पूनावाला के साथ हुआ झगड़ा चर्चा का विषय रहा था। ऐसे में शहजाद पूनावाला ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया रखी है।

सिवेत के साथ झगड़े पर कही बड़ी बात

शहजाद पूनावाला ने मीडिया इंटरव्यू में सिवेत के साथ हुए झगड़े को लेकर कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती, खासकर महात्मा गांधी की धरती पर। उनका कहना है कि किसी भी असहमति या विवाद को शारीरिक ताकत के बजाय बातचीत और शब्दों के जरिए सुलझाना चाहिए।

लोगों को पहले ही माफ कर चुके हैं शहजाद

मीडिया इंटरव्यू में जब शहजाद पूनावाला से शो में अपने सफर और सिवेत के साथ हुए विवाद के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह अब उस पूरे मामले को दोबारा उठाना या किसी पर आरोप लगाना नहीं चाहते। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में शामिल लोगों को पहले ही माफ कर चुके हैं और उनके लिए यह चैप्टर अब खत्म हो चुका है।

बोले- वह चैप्टर बंद हो चुका है

आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में शहजाद ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अब इस मामले पर अपनी राय देने की कोई जरूरत है। शो में सभी को उनके अपने किए की वजह से बाहर किया गया था और मैंने उसी समय उन्हें माफ कर दिया था। मेरे लिए वह चैप्टर बंद हो चुका है। मैं इसे अब और महत्व नहीं देना चाहता, खासकर ऐसे खूबसूरत दिन पर।

हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती

उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि हमारे लोकतंत्र और महात्मा गांधी की धरती पर हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती। हमें हिंसा के बजाय शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर कोई शो में बार-बार हिंसा का सहारा लेता है, तो यह उसकी बौद्धिक और अपनी बात रखने की क्षमता की कमी को दिखाता है। इससे लगता है कि उसके पास अपनी बात मनवाने के लिए शारीरिक ताकत के अलावा कोई दूसरा तरीका नहीं है। मेरा मानना है कि इस तरह के व्यवहार से बचना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

राइज एंड फॉल 2 में शहजाद पर हमला करने के चलते सिवेत तोमर को राइज एंड फॉल 2 से बाहर कर दिया गया था। शो में शहजाद और सिवेत ने शुरुआत में साथ मिलकर गेम खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन अल्टीमेट रूलर रेस के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।

इस रेस के दौरान सिवेत को सबसे कमजोर फैसले लेने वाला कंटेस्टेंट बताया गया था। इसके बाद जब उन्हें एक और कंटेस्टेंट का नाम लेने का मौका मिला, जिसे वह कमजोर मानते हैं, तो उन्होंने शहजाद का नाम चुना। इस फैसले के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया।

विवाद उस समय और गहरा गया, जब सिवेत को स्वरा भास्कर से बातचीत करते देखा गया। शहजाद ने उनके इस बदले हुए रवैये पर सवाल उठाए, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि सिवेत ने शहजाद की गर्दन पकड़कर उन्हें नीचे धक्का दे दिया। इस घटना में शहजाद को चोट आई और उनके कपड़े भी फट गए। शो के नियमों के मुताबिक, सिवेत को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम