Diwali Special Song: दिवाली की Instagram Story को बनाएं खास, इन 5 बॉलीवुड गानों से मिलेगा परफेक्ट फेस्टिव वाइब

Diwali Special Bollywood Song: दिवाली के मौके पर इंस्टाग्राम स्टोरी को खास बनाना चाहते हैं? मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली से जलते दिए तक, ये 5 गाने आपके फेस्टिव मोमेंट्स में चार चांद लगा देंगे।
Diwali Special 5 Bollywood Songs
दिवाली स्पेशल 5 बॉलीवुड गाने(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिवाली पर इंस्टाग्राम स्टोरी को फेस्टिव टच देंगे ये 5 बॉलीवुड गाने

  • हैप्पी दिवाली से जलते दिए तक, हर मूड के लिए परफेक्ट ट्रैक

  • एथनिक लुक, रंगोली और दीयों की तस्वीरों पर लगाएं ये गाने

Diwali Special Bollywood Songs For Instagram Story: दिवाली रोशनी, खुशियों और अपनों के साथ बिताएं हुए खूबसूरत पलों का त्योहार है। भारत में धूमधाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार पर घर सजाने के लेकर एथनि आउटफिट में फोटोज और वीडियो शेयर करने तक हर लम्हें को स्पेशल बनाना काफी ज्यादा जरुरी है।

अगर आप भी दिवाली के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को फेस्टिव टच देना चाहते हैं, तो आपके लिए ये प्लेलिस्ट बिल्कुल परफेक्ट रहने वाली हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसे बॉलीवुड गाने, जो दिवाली की अलग-अलग वाइब के साथ बिल्कुल फिट बैठेंगे।

1. मेरे तुम्हारे सबके लिए हैप्पी दिवाली

फिल्म: होम डिलीवरी

अगर आप अपनी दिवाली स्टोरी में पुरानी यादों और परिवार के साथ त्योहार मनाने की खुशी दिखाना चाहते हैं, तो यह गाना एकदम सही है। इसमें घर की साफ-सफाई, सजावट, अपनों को शुभकामनाएं देने और बचपन की दिवाली याद करने वाली प्यारी फील आती है।

स्टोरी आइडिया: घर में लाइटिंग करते हुए, गिफ्ट बांटते हुए या परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए वीडियो पर यह गाना लगाएं।

2. दिवाली – ऐसा इश्क हुआ है जैसे आई दिवाली

फिल्म: अपूर्वा | सिंगर: विशाल मिश्रा

रोमांटिक और खूबसूरत दिवाली स्टोरी के लिए यह गाना शानदार विकल्प है। इसके बोल 'शाम रंगोली सी, रातें तारों वाली' त्योहार के खुशनुमा और रोमांटिक माहौल को बखूबी बयां करते हैं।

स्टोरी आइडिया: दीयों के क्लोज-अप शॉट्स, रंगोली की झलक या पार्टनर के साथ एथनिक लुक वाली तस्वीरों पर यह गाना अच्छा लगेगा।

3. दिन दिन दिवाली

आर्टिस्ट: यशराज मुखाते

अगर आपको दिवाली का देसी और मस्तीभरा अंदाज पसंद है, तो इस गाने को अपनी स्टोरी में शामिल कर सकते हैं। सुबह की तैयारियां, तेल और उबटन की रस्म, स्वादिष्ट फराळ और घर में त्योहार की हलचल इस गाने के साथ खूब जमेगी।

स्टोरी आइडिया: सुबह की चाय, मिठाइयां, दिवाली स्नैक्स और त्योहार की तैयारियों के छोटे-छोटे वीडियो शेयर करें।

4. आई है दिवाली सुनो जी घरवाली

फिल्म: आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया

90s और 2000s के बॉलीवुड गानों के शौकीन हैं, तो यह ट्रैक आपकी दिवाली स्टोरी में पुरानी फिल्मों वाला मजेदार तड़का लगा सकता है। गाने की मस्तीभरी वाइब शॉपिंग, परिवार के साथ हंसी-मजाक और त्योहार की हलचल के लिए एकदम सही है।

स्टोरी आइडिया: परिवार के मजेदार मोमेंट्स, दिवाली की खरीदारी और अपनों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो पर इसे लगाएं।

Diwali Special 5 Bollywood Songs
Mookuthi Amman 2 X Review: नयनतारा की फिल्म को मिले शानदार रिव्यू, फैंस बोले- पैसा वसूल एंटरटेनर

5. जलते दिए

फिल्म: प्रेम रतन धन पायो | सिंगर: श्रेया घोषाल

अगर आप अपनी दिवाली स्टोरी को रॉयल और ग्रैंड लुक देना चाहते हैं, तो 'जलते दिए' एक खूबसूरत विकल्प है। श्रेया घोषाल की मधुर आवाज और गाने की शानदार धुन दीयों की जगमगाहट के साथ बेहद खूबसूरत माहौल बनाती है।

स्टोरी आइडिया: लहंगे या शेरवानी में स्लो-मोशन वीडियो, एथनिक लुक की तस्वीरें और घर की भव्य लाइटिंग के साथ इस गाने का इस्तेमाल करें।