तेज प्रताप यादव  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Rise And Fall में तेजू भैय्या ने खोला तलाक के पीछे का राज, एक्स वाइफ पर लगाया चीटिंग का गंभीर आरोप

Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव ने अपनी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक को लेकर कई दावे किए। उन्होंने शादी में विवाद, पारिवारिक दबाव और रिश्ते में आई दरार की वजहों पर अपनी बात रखी।

अपूर्वा नायक

Rise And Fall 2 Tej Pratap Yadav Divorce: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में धूम मचा कर रख दी है। ये शो रियलिटी शो ओरिजिनल गैंगस्टर कहे जाने वाले बिग बॉस को भी सीधी टक्कर देता नजर आ रहा है।

जहां एक ओर राइज एंड फॉल में हमेशा पेंटहाउस और बेसमेंट वालों का लड़ाई-झगड़ा ही देखने मिलता है, वहीं शो में कुछ लाइट्स मूवमेंट्स भी दिख जाते हैं। राइज एंड फॉल के लेटेस्ट प्रोमो में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी निजी जिंदगी के कुछ गहरे राज खोले है।

तलाक को लेकर क्या बोले तेजू भैय्या?

राइज एंड फॉल 2 के कंटेस्टेंट तेज प्रताप यादव ने एक्स वाइफ ऐश्वर्या के साथ तलाक को लेकर बड़ी बात कही है। तेज प्रताप से जब निहारिका तिवारी ने पूछा कि आपका तलाक क्यों हुआ, तब तेजू भैय्या ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कही। तेजू भैय्या ने कहा कि लड़ाई- झगड़े हो गए थे। शादी के 3 महीने में ही लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया था। हम कुछ और थे और वो कुछ और थी। घरवालों के दबाव में शादी हुई थी। तेज प्रताप आगे कहते है कि उस समय मैं बिहार का हेल्थ मीनिस्टर था। घर जाने का मन नहीं करता था, कभी दोस्त के यहां रूक जाता था, तो कभी कही रूक जाता था।

तेज प्रताप ने लगाए एक्स वाइफ ऐश्वर्या पर गंभीर आरोप

आगे तेज प्रताप एक्स वाइफ ऐश्वर्या पर आरोप लगाते हुए कहते है कि वो मुझे घर से नहीं निकलने देती थी। मेरे मम्मी-पापा सबके सामने मुझपर चिखती-चिल्लाती थी। उसे मेरा सुबह पूजा करना भी पसंद नहीं था। वो मुझे करने के लिए मना करती थी। 4-5 बजे तक वो पार्टी करती थी।

अरेंज मैरिज में सब हो गया था

तेज प्रताप यादव की बातें सुनकर जब शो के कंटेस्टेंट राज ग्रोवर उनसे कहते है कि क्या लेकर आ गए थे आप अपने लिए जब आप कोई नशा नहीं करते तो वो कैसे कर सकती थी? जिसपर तेज प्रताप कहते है कि अरेंज मैरिज में सब हो गया था।

एक्स वाइफ पर लगाया धोखे का इल्जाम

तेजू भैय्या आगे कहते है कि वो विधानसभा से लौट रहे थे। जैसे ही वो अपने बेडरूम में पहुंचने वाले होते है, तो वो देखते है कि उनकी तत्कालीन पत्नी किसी लड़के से चैट कर रही थी। शायद उसका कोई पुराना बॉयफ्रेंड था। उसे लव यू लिख रही है हार्ट भेज रही है। मैं पूरा दूर से देख लिया। मेरे लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट ये रहा कि जब भी वो मुझसे झगड़ा करती थी, मैं चुपके से उसका वीडियो बना लेता था। इसने मेरे लिए सबूत का काम किया। उसे मैंने कोर्ट में लगाया। हमेशा लड़का गलत नहीं होता, कभी लड़की भी गलत होती है। इसीलिए लड़ाई-झगड़ा देखकर मैं पीछे हट जाता हूं।

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट