Rise And Fall 2: प्रियंका चहर ने चली तख्ता पलट की चाल, क्या शहजाद पूनावाला को मिलेगी हार

Rise And Fall 2 में प्रियंका चाहर चौधरी और राज ग्रोवर की दोस्ती में दरार पड़ने वाली है। वहीं, निहारिका तिवारी और इरीना रुदाकोवा के बीच तीखी बहस से शो का माहौल गरमा जाएगा।
Rise And Fall 2 Takhta Palat
राइज एंड फॉल 2(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rise And Fall 2 Takhta Palat: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में आज कुछ बहुत बड़ा और धमाकेदार होने वाला है। आज इस रियलिटी शो में प्रियंका चहर चौधरी और राज का मास्टरस्ट्रोक काम करता हुआ नजर आ सकता है।

इस रियलिटी शो में शहजाद पूनावाला और प्रियंका चहर चौधरी के बीच का टशन और भी ज्यादा तगड़ा होने वाला है। शहजाद जो इस हफ्ते शो के अल्टीमेट रूलर है, उनकी सत्ता का तख्ता पलट करने की बेसमेंट टीम ने पूरी तैयारी कर ली है।

वर्कर्स को मिलेगा टास्क

हर हफ्ते की तरह इस सप्ताह भी बेसमेंट के वर्कर्स को एक नया टास्क मिला है। इस हफ्ते बेसमेंट के वर्कर्स ने पेंटहाउस में तख्ता पलट की प्लानिंग करके बैठे थे। प्रियंका चहर चौधरी इस हफ्ते मास्टरस्ट्रोक खेलने की चाल चलने की कोशिश करती है। हालांकि वो इसमें सक्सेसफुल नहीं हो पाएंगी।

राज ग्रोवर देगा प्रियंका को धोखा

राइज एंड फॉल सीजन 2 के आज के एपिसोड में प्रियंका चहर चौधरी की चाल को उनके ही दोस्त राज ग्रोवर ही धोखा देते हुए नजर आने वाले है। प्रियंका इस एपिसोड में कुछ ज्यादा ही एटीट्यूट दिखाती हुई नजर आएगी। राज ग्रोवर और प्रियंका चहर के बीच में आज जबरदस्त बहस होती हुई दिख रही है।

Rise And Fall 2 Takhta Palat
काला हिरण फिल्म विवाद में आया नया मोड़, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी सलमान खान को 4 हफ्ते की मोहलत

बेसमेंट वर्कर्स का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

राइज एंड फॉल 2 में प्रियंका चहर चौधरी और राज ग्रोवर की दोस्ती में दरार आती हुई दिखायी देती है। प्रियंका राज पर धोखेबाजी का आरोप लगाती है। टास्क में हुई गलती के कारण पूरी वर्कर्स की टीम का रो-रोकर बुरा हाल हो जाएगा। प्रियंका चहर चौधरी और बेसमेंट के सभी वर्कर्स राज पर भड़क जाते हैं।

निहारिका तिवारी और इरीना रुदाकोवा का बीच हुई बहस

राइज एंड फॉल 2 में निहारिका तिवारी और इरीना रुदाकोवा के बीच में जुबानी जंग छिड़ती हुई नजर आ रही है। निहारिका तिवारी को इरीना रुदाकोवा को गाली देते हुए नजर आएगी। रुलर बनी निहारिका का पारा लगातार हाई होता है। निहारिका ने इरीना रुदाकोवा पर निर्दयी होने का आरोप लगाया है। जिसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त भिड़त होती है। इरीना रुदाकोवा की भाषा को लेकर निहारिका लगातार उसको निशाना बनाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com