शहजाद पूनावाला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Rise and Fall 2: सहवाग के शो में शहजाद पूनावाला संग हुई मारपीट, धक्का देने और कपड़े फाड़ने का वीडियो वायरल

Rise and Fall 2 Fight: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के सेट पर सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। गुस्से में आकर सिवेत ने शहजाद को धक्का देकर कपड़े फाड़ डाले।

सोनाली झा

Rise and Fall 2 Controversy: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहे वीरेंद्र सहवाग के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के पहले ही हफ्ते में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शो के पेंटहाउस में प्रतियोगियों के बीच छिड़ी जुबानी जंग अचानक हिंसा में बदल गई।

फेमस राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला और रियलिटी शो फेम सिवेत तोमर के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि सिवेत ने अपना आपा खो दिया। इस दौरान सिवेत ने शहजाद के साथ धक्का-मुक्की की और हाथापाई के दौरान शहजाद के कपड़े तक फट गए। इस घटना के बाद से ही शो के सेट और इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है।

अल्टीमेट लंच के दौरान शुरू हुआ झगड़ा

पूरे विवाद की शुरुआत शो के पहले 'अल्टीमेट रूलर' का चुनाव करने के लिए आयोजित किए गए स्पेशल लंच के दौरान हुई। नियम के अनुसार सभी रूलर्स को किसी एक कमजोर प्रतियोगी का नाम चुनना था। नामांकित करने की प्रक्रिया में जब शहजाद पूनावाला की बारी आई, तो उन्होंने खुलकर सिवेत तोमर का नाम लिया।

शहजाद ने कहा कि सिवेत का अक्रामक बर्ताव और गाली-गलौज करने का लहजा उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने दलील दी कि ऐसा रवैया पेंटहाउस के माहौल के लिए सही नहीं है। शहजाद की इस टिप्पणी ने सिवेत को बुरी तरह भड़का दिया।

सिवेत ने जमकर की हाथापाई

टास्क खत्म होने के फौरन बाद दोनों के बीच बहसबाजी काफी तेज हो गई। शहजाद ने सिवेत को स्वरा भास्कर से जुड़े एक मुद्दे पर आड़े हाथों लिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते सिवेत का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह अचानक शहजाद की तरफ झपटे।

सिवेत ने बड़े ही आक्रामक अंदाज में शहजाद को जोर से धक्का दिया, जिससे वह बैलेंस खोकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद सिवेत ने उनका कुर्ता पकड़कर घसीटा, जिसके कारण शहजाद के कपड़े भी फट गए।

विवाद के बाद मेकर्स का कड़ा रुख

अचानक हुई इस हिंसक झड़प से पूरा सेट दहल उठा। पीड़ित शहजाद पूनावाला ने मेकर्स के सामने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कहा कि वह शो में किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे और शो छोड़कर चले जाएंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 'राइज एंड फॉल 2' के निर्माताओं ने फौरन कदम उठाया और नियम तोड़ने की सजा के तौर पर सिवेत तोमर को पेंटहाउस से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि घर के कुछ अन्य सदस्य इस फैसले के विरोध में आ गए हैं, जिससे शो का माहौल काफी गरम बना हुआ है।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई