शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला चलेंगे अपनी चाल, गौतम गुलाटी और राज ग्रोवर का हुआ बेसमेंट में फॉल

Rise And Fall 2 के अपकमिंग एपिसोड में शहजाद पूनावाला के फैसले से गौतम को पेंटहाउस छोड़कर बेसमेंट में जाना पड़ेगा। वहीं तेज और शहजाद के बीच बहस के बाद वर्कर्स की तख्तापलट की साजिश भी चर्चा में है।

अपूर्वा नायक

Rise And Fall Season 2: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। आज शो में पेंटहाउस में रहने वाले सदस्य का फॉल होता हुआ देखा जा सकता है।

राइज एंड फॉल 2 के आज के अपकमिंग एपिसोड में गौतम गुलाटी को जोरदार झटका लगने वाला है। शहजाद पूनावाला जो इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर है, उन्होंने गौतम को नीचे बेसमेंट में भेजने का फैसला लिया है। उनके इस फैसले से घर का माहौल गर्म होने के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव भी बढ़ता नजर आएगा।

गौतम को लगा 440 वॉट का झटका

राइज एंड फॉल 2 में गौतम गुलाटी को तगड़ा झटका लगने वाला है। शहजाद पूनावाला के फैसले के बाद गौतम गुलाटी को पेंटहाउस से नीचे बेसमेंट में जाना होगा। हालांकि शहजाद के इस फैसले से गौतम काफी नाखुश नजर आ रहे है। वो शहजाद को धोखेबाज का भी टैग दे देते है।

शहजाद ने राज ग्रोवर को दिलायी पेंटहाउस की टिकट

राइज एंड फॉल 2 में शहजाद पूनावाला ने फैसला लेकर राज ग्रोवर को बेसमेंट में भेजने का फैसला लिया है। साथ ही शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर और इरीना रूदाकोवा को बचाकर उन्हें पेंटहाउस में ही रहने देने का निर्णय लिया है।

तेजू भैय्या और शहजाद के भाईचारे में आयी दरार

गौतम गुलाटी के चक्कर में तेज प्रताप यादव और शहजाद पूनावाला के रिश्ते का सच सामने आ गया है। तेज प्रताप यादव शहजाद पूनावाला पर लड़की के चक्कर में दोस्त को धोखा देने का आरोप लगाते है। जिसके बाद दोनों के बीच में थोड़ी बहस होती है।

क्या वर्कर्स की तख्ता पलट की साजिश हो जाएगी सफल

बेसमेंट में गौतम की एंट्री के बाद से वहां का माहौल थोड़ा टेंशन भरा हो जाता है। गौतम गुलाटी की जानी दुश्मन प्रियंका चहर चौधरी उन्हें भाव नहीं देती है और बेसमेंट वाले भी उसके साथ काफी रुखा व्यवहार करते हुए नजर आते हैं। गौतम ग्रोवर के बेसमेंट में पहुंचने के बाद सभी वर्कर्स के साथ तख्ता पलट की साजिश में जुट जाते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या तख्ता पलट से पहले ही प्रियंका चहर चौधरी शो से बाहर होती है या नहीं?

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, सिसोदिया-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, हिरासत में CJP फाउंडर, गांव जाने की क्या दिल्ली पुलिस देगी अनुमति?

अभिजीत दिपके की हिरासत पर मां अनीता का छलका दर्द, बोलीं- बेटे ने कहा था रोओ मत, पिता बोले- ऐसा पहली बार हुआ

पुलिस की जबरदस्त किलेबंदी, अभिजीत दिपके गुरुग्राम, सौरव दास दिल्ली भेजे गए; आशुतोष रांका द्वारका में