

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के फेवरेट टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही कबीर और मायरा का मुंबई वाला ड्रामा खत्म होने वाला है।
शो के मेकर्स इस पूरे ट्रैक को और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाने पर पूरा जोर दे रहे हैं। हालांकि इस ट्विस्ट के बाद शो की टीआरपी में भी बहुत सुधार आया है। टीआरपी की रेस में ये रिश्ता क्या कहलाता है 8वें नंबर पर पहुंच गया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में जहां एक ओर कबीर मायरा से शादी के सपने बुन रहा है, वहीं मायरा को अपने मम्मी-पापा और घरवालों की याद सताने लगी है। फैंस को भी मायरा के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अपनी बेटी को ढूंढ़ते हुए मुंबई पहुंच गए हैं। वो वहां मायरा और कबीर को ढूंढ़ते हुए पूरे शहर में छान-बीन करते हैं। मायरा के वाइसनोट के बाद उसकी लोकेशन ट्रेस करने पर मुंबई की लोकेशन सामने आएगी।
आज के एपिसोड में कबीर को भी अपने घरवालों की याद सताने लगती है, वो उदयपुर जाने की बात मायरा से कहने ही वाला होता है कि ये बात उसका दोस्त सुन लेता है और उसे मायरा को ये बात बताने से रोक देता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मायरा को भी अपने पैरेटेंस अभिरा और अरमान की याद आने लगती है। वो कबीर को ये बताना चाहती है लेकिन इमोशनल होकर उसे ये नहीं बता पाती है। अब क्या मायरा अपनी फीलिंग्स का कबीर से इजहार करती है या नहीं ये देखना काफी रोमांचक होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले एपिसोड्स में मायरा मुंबई से उदयपुर वापस अपने घर लौट जाएगी। घर लौटने के बाद क्या अभिरा और अरमान उसे माफ कर पाएंगे या नहीं, दर्शकों को ये देखने का काफी एक्साइटमेंट है। हालांकि मायरा के घर पहुंचने से कृष की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आएगी। कृष की सच्चाई सामने आने के बाद अरमान के भड़कने की पूरी आशंका है।