मनोरंजन

ऋषि कपूर की मौत के बाद विलेन बन गया था पूरा परिवार, रिद्धिमा कपूर का छलका दर्द

ऋषि कपूर की मौत के बाद पूरा परिवार विलेन बन गया था। दरअसल इसी विषय पर बात करते हुए रिद्धिमा कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द जाहिर किया है। आइए जानते हैं रिद्धिमा कपूर ने इस मामले पर क्या कुछ कहा।

अनिल सिंह

मुंबई: रिद्धिमा कपूर इस समय 'फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 में नजर आ रही हैं। इस सीरीज को लेकर वह चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन उन्होंने अपने बड़े दर्द को साझा किया है और बताया है कि जब उनके पिता का निधन हुआ था तब लोग उन्हें ताने मार रहे थे। उनके परिवार को यह कहा जाता था कि पिता की मौत के बाद भी यह लोग कितने खुश नजर आ रहे हैं। हमारा पूरा परिवार लोगों की नजर में विलेन बन गया था।

साल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस वक्त पुरी दुनिया कोरोनावायरस की वजह से परेशान थी। उनकी मौत के बाद कपूर परिवार ने अपना दुख सार्वजनिक तौर पर जाहिर न करने का फैसला किया था। जिसकी वजह से पूरे परिवार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और अब जाकर इस मामले पर रिद्धिमा कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने कहा कि उनके पिता की मौत के बाद लोग बहुत सेंसिटिव कमेंट करते थे। वह कहते थे कि वह बहुत खुश दिख रहे हैं और बाहर जा रहे हैं और वह ऐसा कर रहे हैं। लेकिन आपको घर आकर देखना चाहिए था कि उस समय हमारी हालत क्या थी।

रिद्धिमा कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि हमने सार्वजनिक जगहों पर शांत दिखने का फैसला किया था। जो पूरे परिवार के लिए एक मुश्किल फैसला था। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि कोई अपना दुख जाहिर नहीं कर रहा तो वह दुखी नहीं है। सिद्धार्थ कनन को दिए गए इंटरव्यू में ऋषि कपूर के मौत के बाद रिद्धिमा कपूर का यह बयान सामने आया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां