ऋचा चड्ढा (सोर्स : सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Richa Chadha Look: स्टाइल नहीं, किरदार की डिमांड है, ऋचा चड्ढा का नया लुक क्यों हो रहा है वायरल

Richa Chadha New Project: ऋचा चड्ढा का नया छोटा हेयरकट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह लुक किसी फैशन ट्रेंड का हिस्सा नहीं, बल्कि उनके अपकमिंग ओटीटी प्रोजेक्ट की मांग है।

सोनाली झा

Richa Chadha Short Haircut: बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी दमदार अदाकारी और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई बयान या फिल्म नहीं, बल्कि उनका नया लुक है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। हाल ही में ऋचा को छोटे और स्टाइलिश हेयरकट में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खूब बातें हो रही हैं।

ऋचा चड्ढा का यह नया लुक महज फैशन एक्सपेरिमेंट नहीं है, बल्कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट की मांग बताया जा रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ऋचा ने यह लुक अपने अपकमिंग ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए अपनाया है, जिसकी शूटिंग फरवरी के पहले हफ्ते से शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि यह एक बड़ी वेब सीरीज है, जिसमें ऋचा फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी और उनका किरदार बेहद मजबूत, गंभीर और प्रभावशाली होगा।

ऋचा हमेशा का लुक

ऋचा हमेशा से अपने किरदारों के साथ पूरी ईमानदारी से जुड़ने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने रोल की मानसिकता, पृष्ठभूमि और जीवनशैली को समझकर ही लुक में बदलाव करती हैं। यही वजह है कि जब भी वह अपने बाल, बॉडी लैंग्वेज या स्टाइल में बदलाव करती हैं, तो उसके पीछे कोई न कोई रचनात्मक वजह जरूर होती है। सूत्रों का कहना है कि इस नए प्रोजेक्ट में ऋचा का किरदार पारंपरिक ग्लैमर से हटकर एक रियल और इंटेंस महिला का होगा, जिसके लिए यह छोटा हेयरकट जरूरी था।

ऋचा चड्ढा का करियर

ऋचा चड्ढा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ओए लकी! लकी ओए!’ से की थी, जहां उन्होंने छोटे लेकिन असरदार रोल से ध्यान खींचा। इसके बाद ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में निभाया गया उनका किरदार आज भी दर्शकों को याद है। ‘मसान’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘फुकरे’, ‘सेक्शन 375’ जैसी फिल्मों में उन्होंने हर बार खुद को एक नई चुनौती के रूप में पेश किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ‘इनसाइड एज’ और हालिया वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में उनका काम काफी सराहा गया। ऋचा का यह नया लुक एक बार फिर साबित करता है कि वह स्टारडम से ज्यादा अपने काम और किरदार को प्राथमिकता देती हैं।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते