रीति तिवारी एलिमिनेशन (सौ. Instagram)
मनोरंजन

Bigg Boss 20 के घर से बेघर हुई मनोज तिवारी की बेटी, रातों रात एलिमिनेट हुई रीति तिवारी

Rhiti Tiwari News: बिग बॉस 20 से मिडवीक एविक्शन की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीति तिवारी का शो में सफर खत्म हो गया है और उन्हें सीक्रेट रूम से लिए गए फैसले के बाद बाहर होना पड़ा।

अपूर्वा नायक

Rhiti Tiwari Elimination Bigg Boss 20: कलर्स टीवी के फेवरेट रियलिटी शो में आज का अपकमिंग एपिसोड काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। बिग बॉस का 20वां सीजन भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि आज बिग बॉस के घर में एक बड़ा ट्विस्ट आता हुआ दिखायी दे सकता है।

बिग बॉस के इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को एक स्पेशल पावर के साथ भेजा गया था। ऐसा पहली बार था जब बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को लाइफलाइन की सुविधा मिली थी, जिसमें दोनों लाइफलाइन खत्म होने पर ही किसी भी कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट किया जा सकता है।

बिग बॉस के घर में होगा मिडवीक एविक्शन

बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में फैंस को मिडवीक एविक्शन देखने मिल सकता है। जिसका मतलब है कि वीकेंड के वार से पहले ही घर का कोई सदस्य बिग बॉस हाउस से बेघर हो जाएगा। हालांकि दर्शकों के लिए ये किसी शॉक से कम नहीं होगा।

रीति तिवारी हुई घर से बेघर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस के घर से बेघर हो सकती है। वीकेंड के वार से पहले ही रीति तिवारी मिडवीक एविक्शन का शिकार हो सकती है। जिसके बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता देखना होगा। हालांकि पिछला हफ्ता रीति के लिए वैसे भी काफी मुश्किल रहा था, क्योंकि डिस बैटल के दौरान अमर्यादित भाषा के कारण उन्हें शो के होस्ट सलमान खान से जमकर फटकार लगी थी। सलमान खान ने उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने की एडवाइड दी थी, जिसके बाद भी रीति ने अपने गेम में कोई बदलाव नहीं किया था।

कैसे एलिमिनेट हुई रीति तिवारी?

बिग बॉस में इस हफ्ते 11 कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। हालांकि सूत्रों के अनुसार ये खबर मिली है कि मनोज तिवारी की बेटी और सिंगर रीति तिवारी मिडवीक एविक्शन का शिकार हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि बिग बॉस ने उदिति सिंह, माही विज और यंग डीएसए को सीक्रट रूम में बुलाया था। जहां इन तीनों को शो के किसी एक सदस्य के सफर को यही खत्म करने का फैसला लेना था। आपको बता दें कि इन तीनों कंटेस्टेंट्स ने आपसी सहमति से रीति तिवारी को घर से निकालने का फैसला लिया, जिसके चलते रीति को शो से बाहर जाना पड़ा।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO