Parineeti Chopra की शक देखकर इम्प्रेस हुए राघव चड्ढा, पत्नी की तारीफों के बांधे पुल, देखें फोटोज

Parineeti Chopra की वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। राघव चड्ढा ने सीरीज की तारीफ करते हुए परिणीति के अभिनय को शानदार बताया और फैंस से इसे देखने की अपील की।
Parineeti Chopra Raghav Chadha
परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा(सौ. Instagram)
Updated on: 
Raghav Chadha Shaque Review
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक लंबे ब्रेक के बाद स्क्रीन पर एंट्री ले ली है। उनकी साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। (सौ. Instagram)
Raghav Chadha Shaque Review
शक: ट्रस्ट नो वन वेब सीरीज की हाल ही में स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में परिणीति चोपड़ा के पति और नेता राघव चड्ढा पहुंचे थे। इस वेब सीरीज को देखने के बाद राघव अपनी पत्नी की तारीफ करने से खुदको रोक नहीं पाए। (सौ. Instagram)
Raghav Chadha Shaque Review
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की। इन फोटोज में राघव परिणीति चोपड़ा और सीरीज की पूरी टीम के साथ नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने सीरीज को लेकर अपना अनुभव भी साझा किया।सौ. Instagram)
Raghav Chadha Shaque Review
राघव ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि शक ने मुझे आखिर तक बांधे रखा। सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है, हर एपिसोड आपको यह सोचने पर मजबूर करता है कि आपको क्या पता है। आखिर तक मुझे बस एक ही जवाब चाहिए था। किडनैपर कौन था? प्रीमियर हमारे सबसे करीबी दोस्तों और परिवार के साथ और भी खास लगा। (सौ. Instagram)
Raghav Chadha Shaque Review
राघव चड्ढा ने आगे लिखा कि पूरी कास्ट आपको कहानी में खींच लेती है, और परिणीति चोपड़ा, आपने अन्विता को पूरी तरह से जिया है। गर्वित पति के अलावा, यह सच में एक दिलचस्प, नाखून चबाने वाली फिल्म है। शक को अभी नेटफ्लिक्स पर देखें!(सौ. Instagram)
Raghav Chadha Shaque Review
शक: ट्रस्ट नो वन के जरिए परिणीति चोपड़ा ने अपना वेब सीरीज डेब्यू किया है। सीरीज में उनके साथ जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान और हरलीन सेठी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। सात एपिसोड वाली यह सीरीज 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।(सौ. Instagram)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com