रिया चक्रवर्ती  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Traitors 2: रिया चक्रवर्ती ने सुनाई सुशांत केस की आपबीती, बोलीं- क्लीनचिट मिलने में लग गए इतने साल

Rhea Chakraborty Traitors 2: रिया चक्रवर्ती ने रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में करण जौहर से बातचीत के दौरान सुशांत सिंह राजपूत केस में मिली क्लीन चिट और सालों तक शक के दायरे में रहने का दर्द शेयर किया

यति सिंह

Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Case: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हुए पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' के हाल ही के एपिसोड में दर्शकों को भारी ड्रामा और भावनात्मक पल देखने को मिले। शो की शुरुआत के साथ ही प्रतियोगियों के बीच विश्वास और शक का खेल गहराता जा रहा है। इसी बीच शो के होस्ट करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का दर्द खुलकर सामने आ गया। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सालों तक जन-अदालत और कानूनी जांच के घेरे में रही रिया ने अपने जीवन के उस कठिन दौर को याद करते हुए एक बड़ी बात कही है।

सालों के कड़े इम्तिहान के बाद मिली बेगुनाही की राहत

करण जौहर ने जब रिया चक्रवर्ती से पूछा कि इस शो में बने रहने के लिए वह 'मासूम' बनना पसंद करेंगी या 'गद्दार', तो रिया का जवाब बेहद भावुक करने वाला था। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह मासूम बनना चाहती हैं। रिया ने शेयर किया कि इसी साल उन्हें आधिकारिक रूप से क्लीन चिट मिली है और आखिरकार लोगों को यह समझ आया है कि वह बेगुनाह हैं। उन्होंने दर्द बताते हुए कहा कि वह एक लंबे समय तक लोगों के शक के घेरे में रही हैं और अब वह इस अहसास के साथ और ज्यादा नहीं जीना चाहतीं।

2020 के उस कठिन दौर की खौफनाक यादें

साल 2020 में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का जीवन पूरी तरह बदल गया था। उन्हें मीडिया ट्रायल, सोशल मीडिया पर बहिष्कार और गंभीर कानूनी आरोपों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा दर्ज मामले में जेल भी जाना पड़ा था।

जांच एजेंसियों की लंबी पड़ताल के बाद सीबीआई ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को तमाम आरोपों से बरी कर दिया गया। सालों तक चले इस मानसिक तनाव और कानूनी लड़ाई के बाद मिली राहत उनके लिए बेहद अहम है।

द ट्रेटर्स 2 के मंच पर नया सफर शुरू करने की कोशिश

अब रिया चक्रवर्ती अपनी लाइप में आगे बढ़ने और नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही हैं। 'द ट्रेटर्स 2' जैसे बड़े शो का हिस्सा बनना उनकी इसी कोशिश का एक रूप है, जहां प्रतियोगियों को बिना पहचान जाहिर किए अपनी समझदारी से गेम में टिके रहना होता है।

हालांकि, शो के अंदर लगातार बढ़ते शक और अविश्वास के माहौल ने उन्हें एक बार फिर अतीत के उन कड़वे अनुभवों की याद दिला दी। दर्शक भी रिया के इस साहसी और भावुक अवतार को देखकर उनके प्रति काफी सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा