रेमो डिसूजा और गैंगस्टर रवि पुजारी (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Remo D'Souza Case: रेमो डिसूजा से रंगदारी केस में गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Remo D'Souza Threat Case: मुंबई पुलिस ने रेमो डिसूजा से रंगदारी मांगने के 2018 के मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने रवि पुजारी को 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

सोनाली झा

Remo D'Souza Extortion Case: मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंडरवर्ल्ड से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी को बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूज़ा तथा उनकी पत्नी लिज़ेल डिसूज़ा से रंगदारी मांगने और धमकी देने के एक पुराने मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला साल 2018 का है, लेकिन अब जाकर मुंबई पुलिस इस केस में पुजारी की गिरफ्तारी दर्ज कर पाई है।

गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने रवि पुजारी को एस्प्लानेड कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस दौरान आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं को खंगाला जाएगा, खासतौर पर यह जानने की कोशिश होगी कि धमकियों और रंगदारी के पीछे किस-किस की भूमिका थी।

मुंबई पुलिस ने रवि पुजारी को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि रवि पुजारी को करीब पांच साल पहले अफ्रीकी देश सेनेगल से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था। तब से वह अलग-अलग मामलों में जेल में बंद है, लेकिन रेमो डिसूज़ा से जुड़े इस केस में उसकी गिरफ्तारी अब तक लंबित थी। मुंबई पुलिस ने हाल ही में इस केस की फाइल दोबारा खोली और सबूतों के आधार पर पुजारी को गिरफ्तार किया।

रेमो डिसूजा और उनके परिवार को मिली थी धमकियां

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पहले से आरोपी बनाए जा चुके सत्येंद्र त्यागी के कहने पर ही रवि पुजारी ने रेमो डिसूजा और उनके परिवार को धमकियां दी थीं। आरोप है कि अक्टूबर 2016 से फरवरी 2018 के बीच रेमो डिसूज़ा, उनकी पत्नी लिज़ेल और उनके मैनेजर को कई बार फोन कॉल्स के जरिए डराया-धमकाया गया। इन कॉल्स में न सिर्फ धमकियां दी गईं, बल्कि फिल्म की रिलीज से जुड़ा दबाव भी बनाया गया।

डेथ ऑफ अमर को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘डेथ ऑफ अमर’ (जिसे ‘अमर मस्ट डाई’ के नाम से भी जाना जाता है) को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि फिल्म की रिलीज जल्दी करने और विवाद को सेटेल करने के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकियों के चलते रेमो डिसूज़ा और उनका परिवार काफी दहशत में आ गया था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते