Rekha Kisses Agastya Nanda Poster (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

रेखा ने चूमा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का पोस्टर, इक्कीस के स्क्रीनिंग से सामने आया वीडियो

Ikkis Premiere: रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पोस्टर को चूमा और आशीर्वाद दिया। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म माने जाने वाले इस वॉर ड्रामा में अगस्त्य और सिमर भाटिया लीड रोल में हैं।

अनिल सिंह

Rekha Agastya Nanda Poster: बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा एक बार फिर अपने खास अंदाज से सुर्खियों में हैं। मौका था अगस्त्य नंदा (अमिताभ बच्चन के नाती) और सिमर भाटिया (अक्षय कुमार की भांजी) की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' के प्रीमियर का।

1 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रीमियर में रेखा ने शिरकत की, जहाँ उनका स्नेह भरा व्यवहार कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

धर्मेंद्र के पोस्टर को हाथ जोड़कर अगस्त्य को किया किस

सोमवार को मुंबई में हुए 'इक्कीस' के प्रीमियर में सलमान खान, सनी देओल और बॉबी देओल जैसे कई सितारे पहुंचे थे, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (जिनकी यह आखिरी फिल्म है) के पोस्टर के पास पोज देकर श्रद्धांजलि दी।

रेखा की एंट्री सबसे खास रही

लेकिन इवेंट में रेखा की एंट्री सबसे खास रही। हमेशा की तरह ग्रेसफुल अंदाज में ग्रीन और गोल्डन साड़ी पहनकर पहुँची रेखा ने सबसे पहले धर्मेंद्र के पोस्टर को हाथ जोड़कर सम्मान दिया। इसके बाद वह सीधे अगस्त्य नंदा के पोस्टर की तरफ बढ़ीं। उन्होंने अगस्त्य के पोस्टर को न केवल प्यार से किस किया बल्कि उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

अमिताभ बच्चन के नाती पर प्यार लुटाते हुए रेखा के ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

रेखा और अमिताभ बच्चन का इतिहास

बता दें कि एक समय में अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में खूब चर्चा में थीं। हालांकि, दोनों ने अपने-अपने रास्ते ग्रेसफुली अलग कर लिए थे। ऐसे में रेखा का अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को इस तरह प्यार देना और उन्हें आशीर्वाद देना फैंस को बहुत पसंद आया।

वॉर ड्रामा 'इक्कीस'

फिल्म 'इक्कीस' की बात करें तो, इसे मशहूर फिल्ममेकर श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित वॉर ड्रामा है।

अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म

यह अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले वह सुहाना खान और खुशी कपूर के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आए थे।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली