-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rekha Arrived Uninvited At Amitabh Bachchan Birthday Party It Caused Commotion
जब अमिताभ बच्चन की बर्थडे पार्टी में बिना बुलाए पहुंचीं रेखा, मचा था हंगामा, जानें क्या थी वजह
- Written By: सोनाली झा
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर भव्य पार्टी रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में रेखा को आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन वह बिना बुलाए पहुंच गई।

अमिताभ बच्चन (फोटो- सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan Birthday Special Story: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में हुआ था। अमिताभ बच्चन आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज भी एक्टर के लव स्टोरी की चर्चा होती रहती हैं। इतना ही नहीं कई कहानियां आज भी लोगों की ज़ुबान पर हैं। इनमें से एक किस्सा सबसे दिलचस्प है, जब रेखा बिना बुलाए अमिताभ के बर्थडे पार्टी में पहुंच गईं और फिर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।
यह घटना साल 2002 की है, जब अमिताभ बच्चन अपना 60वां जन्मदिन मना रहे थे। मुंबई के एक बड़े होटल में भव्य पार्टी रखी गई थी, जिसमें बच्चन परिवार और कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे। लेकिन इस खास मौके पर रेखा को न्योता नहीं दिया गया था। इसके बावजूद रेखा पार्टी में पहुंच गईं और उनकी एंट्री ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।
बिना इनविटेशन बर्थडे पार्टी में पहुंचीं रेखा
बताया जाता है कि रेखा को देखते ही माहौल एक पल के लिए ठहर गया। सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। किसी को यकीन नहीं हुआ कि बिना इनविटेशन के वो वहां पहुंच गईं। जैसे ही मीडिया को इस बात की खबर मिली, फोटोग्राफर्स पार्टी के बाहर और अंदर पहुंच गए। रेखा को जैसे ही कैमरे दिखे, वो घबरा गईं और तुरंत भागकर बाथरूम में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
रवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, पांचवें दिन भी की करोड़ों की कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के फलसफों से सजी कहानी में दिखे विक्रांत मैसी
Sunita Ahuja Reaction: गाली देने पर ट्रोल हुईं सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अपने लिए आवाज उठाओ
आधे घंटे तक बाथरूम में बंद रहीं रेखा
सूत्रों के मुताबिक, रेखा करीब आधे घंटे तक बाथरूम में ही रहीं। उन्हें डर था कि अगर मीडिया उनकी फोटोज अमिताभ बच्चन की बर्थडे पार्टी से बाहर ले जाएगी, तो फिर से बवाल मच जाएगा। उस समय दोनों के रिश्तों को लेकर काफी चर्चाएं थीं, और रेखा नहीं चाहती थीं कि ये पुरानी बातें फिर सुर्खियों में आएं। जब रेखा को पता चला कि मीडिया पार्टी से जा चुकी है, तब जाकर वो बाहर आईं। उन्होंने बिना किसी से बात किए, चुपचाप पार्टी से निकलने में ही भलाई समझी।
अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी
रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरीज में से एक मानी जाती है। दोनों ने ‘सिलसिला’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। लेकिन उनका रिश्ता अधूरा रह गया। आज जहां अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं, वहीं रेखा अब भी अपनी यादों और खामोशियों के साथ अकेली हैं।
Rekha arrived uninvited at amitabh bachchan birthday party it caused commotion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
Jul 15, 2026 | 06:33 AMIND vs ENG: इंग्लैंड को पहले वनडे में 6 विकेट से रौंदा, शुभमन गिल बोले-320 रन का टारगेट भी होता तो ठोक देते
Jul 15, 2026 | 06:30 AMIMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
Jul 15, 2026 | 06:27 AMBirthday Horoscope 15 July: यात्रा, लाभ और सफलता के बनेंगे योग, लेकिन साल की शुरुआत में बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 06:15 AMभारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
Jul 15, 2026 | 06:09 AMमहाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














