Photo - Twitter  
मनोरंजन

‘दशहरा’ के ‘धूम धाम’ गाने पर नानी के साथ रवि तेजा ने फॉलो किया डांस स्टेप, देखें वायरल वीडियो

संदीप पांडे

मुंबई : साउथ सुपरस्टार (South Superstar) नानी (Nani) इन दिनों अपनी अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘दशहरा’ (Dasara) के प्रमोशन में बिजी हैं। वो फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर प्रशसंकों को खूब पसंद आया है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वहीं हाल ही में नानी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके साथ एक्टर रवि तेजा (Ravi Teja) उनकी फिल्म ‘दशहरा’ के ‘धूम धाम’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दोनों स्टार कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वो गाने के स्टेप को फॉलो करते हुए एक्शन कर रहे हैं। वीडियो को शेयर कर नानी ने लिखा, “भाई से मिलोगे तो एक स्टेप तो बनता है।” साथ ही उन्होंने एक फायर इमोजी भी शेयर किया है। अब एक्टर का ये वीडियो उनके प्रशसंकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस वीडियो को लाइक कर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नानी और रवि तेजा का ये डांस स्टेप वीडियो सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि श्रीकांत ओडेला द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘दशहरा’ में नानी के अपोजिट एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश हैं। फिल्म में इनके अलावा दीक्षित शेट्टी, साई कुमार, शाइन टॉम चाको और समुथिरकानी भी नजर आएंगे। फिल्म ‘दशहरा’ 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी