रवि किशन को रणवीर इलाहाबादिया को संस्कृति का ज्ञान देना पड़ा महंगा 
मनोरंजन

आप संस्कृति का पाठ मत पढ़ाइए, रणवीर इलाहाबादिया पर रवि किशन की टिप्पणी से भड़के यूजर्स

Ravi Kishan: रणवीर इलाहाबादिया को लेकर रवि किशन ने टिप्पणी की थी, अब सोशल मीडिया पर लोग रवि किशन को ट्रोल कर रहे हैं।

अनिल सिंह

Ravi Kishan Trolled: रवि किशन को रणवीर इलाहाबादिया को संस्कृति का ज्ञान देना महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स रवि किशन को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।  रणवीर इलाहाबादिया इस समय रैना के शो पर की गई अश्लील टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रवि किशन अपने बयान के माध्यम से रणवीर इलाहाबादिया को संस्कृत का ज्ञान देते हुए नजर आए थे। इस पर रवि किशन को ही यूजर्स ने ट्रोल कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स रवि किशन की पुरानी भोजपुरी फिल्मों का हवाला देते हुए उनसे यह कह रहे हैं कि संस्कृति का पाठ आप मत पढ़ाइए।

सोशल मीडिया पर रवि किशन को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। दरअसल उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया पर प्रतिक्रिया दी थी। रवि किशन ने कहा था मां बहनों का सम्मान होना चाहिए। साथी उन्होंने यह भी कहा कि भारत में ऐसी बातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई है। उचित कार्रवाई भी होगी। इसके बाद अब रवि किशन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया सामने आ रही है। यूजर्स रवि किशन से नाराज हो गए हैं। हालांकि उन्होंने अच्छी बात कही, लेकिन यूजर्स उनकी पुरानी फिल्मों का हवाला दे रहे हैं और यह कह रहे हैं कि भोजपुरी गाने में जिन शब्दों का आपने इस्तेमाल किया और जिस तरह के अश्लील गीत पर आपने डांस किया आप तो संस्कृति का पाठ ना ही पढ़ाएं तो बेहतर होगा।

रवि किशन इस समय भाजपा की तरफ से गोरखपुर सीट से सांसद हैं। लेकिन पहले वह भोजपुरी फिल्मों में काम किया करते थे। भोजपुरी फिल्मों में उनका बड़ा नाम है। भोजपुरी फिल्मों के गीतों को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर बहस होती है। भोजपुरी फिल्मों के गीतों में अश्लीलता परोसे जाने का भी कई बार आरोप लग चुका है। लेकिन रवि किशन ने इस मामले को लेकर कभी भी कोई बयान नहीं दिया। यही कारण है कि रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने की वजह से रवि किशन सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?