-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranbir Kapoor Voice Over In Vijay Deverakonda Film Kingdom Fans Like The Teaser
रणबीर कपूर की आवाज, विजय देवरकोंडा की दमदार एक्टिंग, पुष्पा को चुनौती देगी किंगडम
- Written By: अनिल सिंह
Vijay Deverakonda film Kingdom: विजय देवरकोंडा की बहुचर्चित फिल्म किंगडम का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने अपनी आवाज दी है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पुष्पा को चुनौती देने वाली है।

Ranbir Kapoor की आवाज में विजय देवरकोंडा की फिल्म का टीजर देख खुशी से झूमे फैंस
Ranbir Kapoor Voice Over: विजय देवरकोंडा की नई फिल्म किंगडम का टीजर रिलीज हुआ है। हिंदी में इस फिल्म का नाम साम्राज्य है। इस फिल्म में सबसे दिलचस्प बात यह है कि विजय देवरकोंडा के किरदार को रणबीर कपूर ने हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है। रणबीर कपूर की आवाज की वजह से हिंदी वर्जन में विजय देवरकोंडा का किरदार और भी जीवंत लग रहा है। फिल्म के टीजर में आप देख सकते हैं, विजय देवरकोंडा की दमदार एक्टिंग की वजह से कहानी लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा रही है। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने बनाया है। दर्शक काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पुष्पा को टक्कर देने वाली है।
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का टीजर बहुत दमदार है। 1 मिनट 52 सेकंड के टीजर को देखने के बाद दर्शकों की नजर उस पर से नहीं हट रही है। कमाल की एडिटिंग के साथ-साथ जबरदस्त इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया है, जो कहानी को बेहतरीन तरीके से पेश कर रहा है। टीजर देखने के बाद यह साफ है की फिल्म को बड़े कैनवास पर बनाया गया है। इस फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई है। टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- पुलिस पर फिल्में बना कर थके रोहित शेट्टी! अब बना रहे हैं रोमेंटिक मूवी, जानिए कौन होंगे कलाकार
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
अवेंजर्स डूम्सडे को टक्कर देगा ‘रामायण’ का VFX? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, फैंस बोले- हॉलीवुड रह गया पीछे!
साई पल्लवी ने खोला राज, ‘रामायण’ की सीता बनने के लिए ने की खास तैयारी, अपनाया अनोखा तरीका
‘ना रणबीर, ना साई पल्लवी…’ यश ने खोला राज, ‘रामायण’ का यही किरदार बनेगा सबसे बड़ा सरप्राइज
रणबीर कपूर की आवाज में फिल्म के टीजर में अपना जादू दिखा दिया है और उसी के बाद से लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म में उनकी आवाज को काफी पसंद किया जाएगा। आपको बता दें कि पुष्पा फिल्म के हिंदी वर्जन में भी अल्लू अर्जुन की असली आवाज नहीं है, उनके लिए श्रेयस तलपड़े ने आवाज दी और परदे पर उनका किरदार जीवंत हो गया। ऐसे में अंदाजा यही है कि विजय देवरकोंडा के लिए रणबीर कपूर की आवाज हिंदी दर्शकों के लिए सुखद अनुभूति तो होगी ही, यह फिल्म के लिए भी रामबाण का काम कर सकता है।
Ranbir kapoor voice over in vijay deverakonda film kingdom fans like the teaser
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 31 जुलाई से घर बैठे होगी ट्रेन में लगेज बुकिंग, लंबी कतारों से मिलेगी राहत
Jul 23, 2026 | 04:18 PM14 हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, 9 हजार को रोजगार-स्वरोजगार का अवसर
Jul 23, 2026 | 04:18 PMजबलपुर: अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हुए BJP विधायक अजय बिश्नोई, X पोस्ट से PWD मंत्री पर दागे तीखे सवाल
Jul 23, 2026 | 04:12 PMबैग में ड्रग्स रख कर अंदर कर दूंगा, प्रोटेस्ट में छात्रों को फंसाने की धमकी देने वाला पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड
Jul 23, 2026 | 04:07 PMमध्य रेल का रिकॉर्ड: पहली तिमाही में स्क्रैप बिक्री से ₹136.10 करोड़ कमाए, पिछले 5 सालों में 89% की बढ़ोतरी
Jul 23, 2026 | 04:06 PMजंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में पेपर लीक, दो भर्ती परीक्षाएं रद्द; प्रोफेसर पर FIR
Jul 23, 2026 | 04:05 PMपुणेवासियों के लिए राहत: टेमघर बांध में जल स्तर 50% पहुंचा, एक महीने की पानी की आपूर्ति हुई सुरक्षित
Jul 23, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














