रवि किशन ने बताया बचपन का दर्दनाक किस्सा 
मनोरंजन

रवि किशन ने बताया बचपन का दर्दनाक किस्सा, बोले- मुझे लगा था मैं मर जाऊंगा

Ravi Kishan Told Story: रवि किशन ने आपकी अदालत शो में बताया कि बचपन में वह रामलीला में सीता का किरदार निभाते थे, लेकिन जब पिता को पता चला, तो उन्होंने बेल्ट से पिटाई की, जिससे चमड़ी तक छिल गई।

सोनाली झा

Ravi Kishan Painful Story: भोजपुरी सुपरस्टार और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन ने अपने बचपन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो जाएगा। अभिनेता ने खुलासा किया कि बचपन में वह रामलीला में माता सीता का किरदार निभाते थे, और जब उनके पिता को यह बात पता चली, तो उन्हें बेहद सख्त सजा मिली थी।

यह खुलासा रवि किशन ने एक टीवी शो ‘आपकी अदालत’ के दौरान किया था, जहां उनसे उनके बचपन के अनुभवों के बारे में सवाल किया गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह छोटी उम्र में किसी भी बारात में जाकर नाचते थे और रामायण में सीता का रोल करते थे, तो उन्होंने पूरी ईमानदारी से इस बात को स्वीकारा।

सीता का किरदार निभाने पर हुई पिटाई

रवि किशन ने बताया कि जब भी संगीत बजता था तो मेरे पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते थे। मैं किसी भी बारात में जाकर नाचने लगता था। एक बार रामलीला में मुझे सीता का किरदार निभाने का मौका मिला। मैं मां की साड़ी पहनकर उस रोल में जाता था। जब पिताजी को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने बेल्ट से मेरी बहुत पिटाई की। मेरी चमड़ी तक छिल गई थी। मुझे उस वक्त सच में लगा कि मैं मर जाऊंगा।

रवि किशन का अभिनय

इस मार्मिक अनुभव के बावजूद रवि किशन ने एक्टिंग का साथ नहीं छोड़ा। उनका अभिनय के प्रति जुनून उन्हें बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ फिल्मों तक ले गया। आज वह इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और पॉलिटिक्स में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन अब अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आने वाले हैं।

रवि किशन की फिल्म

फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में वह ‘राजा’ नाम का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रवि किशन की कहानी एक मिसाल है कि कठिनाई चाहे कितनी भी हो, अगर जुनून सच्चा हो तो मंज़िल जरूर मिलती है। रवि किशन ने हिंदी, भोजपुरी, तेलुगु और कन्नड़ जैसी विभिन्न भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया है। रवि ने 1992 में आई हिंदी फिल्म गिरफ्त से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट