रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Vijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakond Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट सामने आ गई है। जानिए कब सात फेरे लेंगे और कहां ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

स्नेहा मौर्या

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakond Viral Wedding Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फेवरेट कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, समारोह को पूरी तरह निजी रखा जाएगा और इसमें सिर्फ चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे। वेडिंग इनविटेशन भी सीमित लोगों को भेजे जाने की चर्चा है। हालांकि, कपल की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

4 मार्च को होगा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की खबर है। यह रिसेप्शन शहर के चर्चित होटल ताज कृष्णा में शाम 7 बजे से शुरू होगा। माना जा रहा है कि इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। फैंस अब इस ग्रैंड इवेंट की झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्मी पर्दे से शुरू हुई कपल की लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की नजदीकियां फिल्म गीता गोविंदम के दौरान बढ़ीं। फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद दोनों ने डियर कॉमरेड में भी साथ काम किया, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं। यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हो गईं।

हालांकि, कई बार विजय देवरकोंडा संग एक्ट्रेस की वेकेशन की तस्वीरें सामने आई और इवेंट्स में एक-दूसरे के सपोर्ट में दिखने के बावजूद, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। अक्टूबर 2025 में उनकी गुपचुप सगाई की खबरें भी आई थीं, लेकिन उस समय भी कपल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

अगर शादी की ये खबरें सही साबित होती हैं, तो यह साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक होगी। फैंस को अब बस आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, ताकि वे अपने पसंदीदा सितारों को नई जिंदगी की शुरुआत करते देख सकें।

हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: सांसद के 21 साल के आरोपी बेटे को मिली जमानत, तेज रफ्तार से युवती की ली थी जान

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

Explainer: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में रार, शेख हसीना नहीं इन मुद्दों पर भी तकरार, किसे-कितना होगा नुक्सान?

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल