‘द गर्लफ्रेंड’ ट्रेलर रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर रिलीज, टॉक्सिक लव स्टोरी में दिखा इमोशनल ट्विस्ट

Rashmika Mandanna New Movie: रश्मिका मंदाना एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

स्नेहा मौर्या

The Girlfriend Trailer Release: साउथ सिनेमा की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अक्सर अपने फिल्मों से धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म थामा रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। इसी बीच एक्ट्रेस एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के मेकर्स ने शनिवार को ट्रेलर जारी किया, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रश्मिका ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “यह कोई आम लव स्टोरी नहीं है, यह आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।” 2 मिनट 39 सेकंड का यह ट्रेलर एक गहरी और जटिल प्रेम कहानी को बयां करता है, जिसमें प्यार, दर्द और रिश्तों की पेचीदगियां साफ झलकती हैं।

फिल्म में इस किरदार में नजर आई हैं रश्मिका मंदाना

फिल्म में रश्मिका मंदाना ने भूमा का किरदार निभाया है, जबकि धीक्षित शेट्टी विक्रम के रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में भूमा अपने बॉयफ्रेंड विक्रम से कहती हैं, “क्या हम थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं?”, जिस पर विक्रम गुस्से में जवाब देता है, “ब्रेक का मतलब एक से ब्रेक है।” इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि विक्रम एक टॉक्सिक, डॉमिनेटिंग और शक्की बॉयफ्रेंड है, जो रिश्ते में नियंत्रण बनाए रखना चाहता है, जबकि भूमा एक शांत और सादगी भरी लड़की है जो उस रिश्ते के दबाव में घुट रही है।

कहानी में एक इमोशनल फ्लैशबैक भी दिखाया गया है, जहां विक्रम भूमा को अचानक शादी के लिए प्रपोज करता है, “परसों शुभ मुहूर्त है, चलो शादी कर लेते हैं।” वहीं भूमा उसकी इस जल्दीबाजी से असहज नजर आती है।

‘द गर्लफ्रेंड’ के स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन और लेखन राहुल रविंद्रन ने किया है, जिन्होंने रिश्तों की सच्चाई और भावनात्मक जटिलताओं को बड़े ही नजाकत से पेश किया है। फिल्म के संगीतकार हेशाम अब्दुल वहाब हैं, जिन्होंने पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है। सिनेमैटोग्राफी कृष्णन वसंत ने संभाली है।

‘द गर्लफ्रेंड’ तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, धीक्षित शेट्टी, राव रमेश और रोहिणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक सोचने पर मजबूर कर देने वाली प्रेम कहानी का अनुभव देगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान