रश्मिका मंदाना ने किया अल्लू अर्जुन का समर्थन 
मनोरंजन

पुष्पा 2 भगदड़ मामले में रश्मिका मंदाना ने किया अल्लू अर्जुन का समर्थन, बोलीं- हर चीज के लिए...

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हर तरफ से मिल रहे प्यार के साथ फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से ही लोगों की जुबान पर चढ़ी है और सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' वास्तव में सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हर तरफ से मिल रहे प्यार के साथ, फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से ही लोगों की जुबान पर चढ़ी है और सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है, जो कि सम्मोहक कंटेंट की जीत को साबित करता है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' अपने प्रीमियर के दौरान एक थिएटर में अचानक हुई भगदड़ के कारण चर्चा का विषय बन गई, जहां फिल्म के कलाकार भी मौजूद थे। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, भगदड़ में एक महिला की जान चली गई, जिसके कारण अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया। जब पूरा देश अभिनेता के समर्थन में एकजुट हो रहा था, तो उनकी सह-कलाकार रश्मिका मंदाना यानी ​​श्रीवल्ली ने भी अपनी एकजुटता व्यक्त की।

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपने पुष्पा 2: द रूल के सह-कलाकार अल्लू अर्जुन के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया और लिखा कि मैं अभी जो देख रही हूं उस पर विश्वास नहीं कर सकती। हालांकि जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद दुखद घटना थी। यह देखना निराशाजनक है कि हर चीज़ के लिए एक ही व्यक्ति को दोषी ठहराया जा रहा है। यह स्थिति अविश्वसनीय और दिल तोड़ने वाली दोनों है।

पुष्पा 2: द रूल, सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल द्वारा अभिनीत। इस फ़िल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार द्वारा लिखित और टी सीरीज़ द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। यह फ़िल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। पुष्पा 2 एक के बाद एक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक