रश्मिका मंदाना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट डिबेट पर रश्मिका मंदाना का रिएक्शन, कह दी बड़ी बात

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड को लेकर बॉलीवुड में एक नई बहस छिड़ गई है। जिस पर सेलेब्स अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं। ऐसे में अब रश्मिका मंदाना ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में '8 घंटे शिफ्ट' को लेकर गर्मागर्म बहस छिड़ी हुई है। इस चर्चा की शुरुआत तब हुई जब दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'स्पिरिट' के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग रखी थी, जिसके बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। अब इस बहस में साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना ने भी अपनी राय रखी है।

दरअसल, रश्मिका मंदाना, जो कन्नड़, तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में एक्टिव हैं, उन्होंने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शिफ्ट की टाइमिंग अलग-अलग इंडस्ट्रीज में किस तरह से काम करती है।

रश्मिका मंदाना ने 8 की शिफ्ट डिबेट पर कही ये बात 

साथ ही बातचीत में रश्मिका ने कहा, “हम साउथ इंडस्ट्री में ज्यादातर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक काम करते हैं, जबकि हिंदी सिनेमा में अधिकतर शूटिंग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक होती है।”

रश्मिका ने यह भी कहा कि वह फिल्म की जरूरत के हिसाब से लंबे समय तक काम करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। उन्होंने कहा, "कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनमें एक दिन की शूटिंग 36 घंटे तक हो ही जाती है और कई बार तो ये भी होता है कि 2-3 दिन तक बिना घर गए काम करना पड़ता है।"

रश्मिका का मानना है कि इस तरह की शिफ्ट पर बहस जरूरी है, लेकिन इसका हल बातचीत और सहमति से निकलना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि टीम के बीच बातचीत हो कि किसके लिए क्या काम करता है। यह हर किसी की व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।"

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 

इन सबके बीच अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कुबेरा' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा वह जल्द ही 'द गर्लफ्रेंड', 'थामा', 'मायसा' और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 3' में नजर आएंगी।

वहीं बता दें, कुछ दिन पहले रश्मिका ने अपने लंदन से कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें एक्ट्रेस ने शहर के फूड व्यू का आनंद लिया, तो उन्होंने कई स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा और इस एडवेंचर की झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप