रश्मिका मंदाना (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

विजय देवकरोंडा संग शादी के बाद सेट पर लौटीं रश्मिका मंदाना, ‘मैसा’ की शूटिंग शुरू, फैंस हुए उत्साहित

Mysaa Film Update: रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद मैसा की शूटिंग शुरू कर दी है। डायरेक्टर रवींद्र पुले ने सेट से झलक शेयर की। रश्मिका जल्द ही कॉकटेल 2, रणबली और पुष्पा 3 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

सोनाली झा

Rashmika Mandanna Upcoming Film Mysaa Shooting: साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद एक बार फिर काम पर वापसी कर ली है। विजय देवकरोंडा संग शादी के बाद अब वह अपनी नई फिल्म मैसा की शूटिंग में जुट गई हैं। सेट से सामने आई झलक ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म के निर्देशक रविन्द्र पुले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेट की तस्वीर साझा की, जिसमें जंगल जैसा लोकेशन और फिल्म की टीम नजर आ रही है। हालांकि इस फोटो में रश्मिका दिखाई नहीं दीं, लेकिन पोस्ट के कैप्शन “मैसा… शुरुआत हो गई है” ने फिल्म को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी रचाई थी। इस शादी की तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। फिल्म मैसा में रश्मिका मंदाना का किरदार काफी अलग और दमदार बताया जा रहा है। इससे पहले रिलीज हुए पोस्टर में उनका इंटेंस लुक देखने को मिला था, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया था। यह फिल्म एक नए कॉन्सेप्ट और मजबूत कहानी के साथ आने वाली है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स की लंबी लिस्ट

रश्मिका मंदाना के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका मंदाना जल्द ही कॉकटेल 2, रणबली, एनिमल पार्क और पुष्पा 3 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। खास बात यह है कि ‘रणबाली’ में वह अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी, जो फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। फिलहाल, शादी के बाद रश्मिका मंदाना की यह तेज वापसी दिखाती है कि वह अपने करियर को लेकर बेहद फोकस्ड हैं। अब देखना होगा कि ‘मैसा’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और दर्शकों को उनका नया अवतार कितना पसंद आता है।

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग