Highlights
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मैसा' का पहला गाना 'ओ मैसा रे' रिलीज हो गया है।
गाने में रश्मिका का निडर और खतरनाक तांडव अवतार देखने को मिल रहा है।
जेक्स बिजॉय ने गाने को कंपोज किया है, जिसमें आदिवासी संगीत और दमदार बीट्स का मेल है।
Rashmika Mandanna Film Mysaa New Song: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म 'मैसा' में एक बिल्कुल नए और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को भी दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'ओ मैसा रे' रिलीज कर दिया है।
'ओ मैसा रे' गाने में रश्मिका का खतरनाक अंदाज और हाई-इंटेंसिटी तांडव परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। इसमें रश्मिका मंदाना निडर और आक्रामक अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने में उनका तांडव स्टाइल डांस, दमदार एक्सप्रेशन और शानदार कोरियोग्राफी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। गाने की रॉ एनर्जी और आदिवासी परिवेश इसे एक अलग पहचान देते हैं। रश्मिका का यह अवतार उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग दिखाई दे रहा है।
'ओ मैसा रे' गाने में दमदार बीट्स के साथ आदिवासी संगीत का खास मेल देखने को मिलता है। इसे जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है। फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी पहले से चर्चा हो रही है। 'ओ मैसा रे' के जरिए मेकर्स ने फिल्म की कहानी के माहौल और उसकी इमोशनल गहराई की झलक पेश की है।
'मैसा' की सबसे खास बात इसकी कहानी है। भारतीय सिनेमा में अब तक कई फिल्मों में मां-बेटे के मजबूत रिश्ते को एक्शन ड्रामा के साथ दिखाया गया है, लेकिन यह फिल्म बाप-बेटी के रिश्ते को केंद्र में रखकर बनाई गई है। आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी एक्शन के साथ भावनाओं का भी अनोखा मेल पेश करेगी। फिल्म के टीजर में इसकी रॉ एनर्जी, बड़े स्तर पर फिल्माए गए एक्शन और इंटेंस माहौल की झलक देखने को मिली थी। अब गाने की रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।
अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी 'मैसा' का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। यह एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रश्मिका मंदाना एक बिल्कुल अलग भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में शानदार विजुअल्स, दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी देखने को मिलेगी। 'मैसा' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि रश्मिका का यह नया अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है।