रैपर बादशाह की हालत देख घबराए फैंस 
मनोरंजन

Badshah: आंख पर पट्टी और सूजा हुआ चेहरा, रैपर बादशाह की हालत देख घबराए फैंस, पूछे क्या हुआ

Rapper Badshah: रैपर बादशाह की आंख पर पट्टी और सूजा हुआ चेहरा वाली तस्वीर देखकर उनके फैंस घबरा गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Rapper Badshah Injured: रैपर बादशाह इस समय अपने नए गाने को Kokaina की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन उनकी ताजा तस्वीर ने सभी को चौंका दिया है।  सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके आंख पर पट्टी बंधी हुई और चेहरा पूरी तरह से सूजा हुआ नजर आ रहा है, ऐसा लग रहा है वह बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, क्या उनके साथ मारपीट हुई है या कोई हादसा हुआ है? उन्हें यह चोट कैसे लगी? यह जानने के लिए फैंस उत्सुक हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

बादशाह ने साझा की गई अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अवतार जी का मुक्का हिट करता है जैसे', तस्वीर में आप देख सकते हैं, पहली तस्वीर में बादशाह की आंख खुली हुई है लेकिन उनकी एक आंख में सूजन दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी उसी आंख पर पट्टी बंधी हुई है। 

पिटाई हुई या हादसा, कन्फ्यूज हुए फैंस 

बादशाह की तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस हैरानी जता रहे हैं। ढेर सारे यूजर्स ने सवाल किया है कि उन्हें यह चोट कैसे लगी? तो वहीं कुछ यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अवतार जी ने फिर मुक्का मारा क्या? दूसरे यूजर ने लिखा है, यह क्या हो गया आप तो शिकागो में परफॉर्म कर रहे थे। एक अन्य यूजर ने लिखा है, मनोज पाहवा ने मुक्का मारा क्या? दरअसल बादशाह ने जख्मी होने के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है, ऐसे में उनके फैंस भी कयास लगा रहे हैं। 

आंख में इंफेक्शन की आशंका 

तस्वीर में उनकी आंख की सूजन देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि उन्हें आंख का संक्रमण हुआ है, आई इन्फेक्शन की वजह से उनकी हालत खराब हुई है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह उसका उपचार लेकर आंखों पर पट्टी के साथ नजर आए हैं। मतलब बादशाह को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है, हालांकि उनकी आंख में इंफेक्शन हुआ है या फिर उन्हें कंसर्ट के दौरान कोई चोट लगी इसके बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी बादशाह या उनकी टीम की तरफ से नहीं दी गई है। 

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज