धुरंधर 2 की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dhurandhar 2 Collection: भूत बंगला से टक्कर के बावजूद नहीं थमी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें 41वें दिन की कमाई

Dhurandhar 2 ने 41वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। यह फिल्म भारत में 1132.99 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 1780 करोड़ तक पहुंच चुकी है, अब 1200 करोड़ क्लब पर नजर है।

सोनाली झा

Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 41: रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर धुरंधर 2 रिलीज के 41 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच कम नहीं हुआ है। खास बात यह है कि अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों से टक्कर मिलने के बाद भी ‘धुरंधर 2’ लगातार कमाई कर रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अपने 41वें दिन यानी छठे मंगलवार को करीब 1.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वर्किंग डे होने के बावजूद यह आंकड़ा फिल्म की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1132.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1356.07 करोड़ रुपये हो चुका है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1780 करोड़ के करीब

अगर ओवरसीज मार्केट की बात करें, तो फिल्म ने 41वें दिन करीब 0.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे कुल विदेशी कलेक्शन 424.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब लगभग 1780 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। अगर यही रफ्तार जारी रही, तो फिल्म जल्द ही बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है।

क्या 1200 करोड़ क्लब में होगी एंट्री

भारत में 1132 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फिल्म अब 1200 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर फिल्म इसी तरह बनी रही, तो यह आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं होगा। इसके साथ ही यह आमिर खान की दंगल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने की दौड़ में शामिल हो सकती है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई की थी, जबकि दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमा नहीं और छठे हफ्ते में भी यह करोड़ों में बिजनेस कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह ‘हमजा अली मजारी’ के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी