रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

डॉन-3 विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड का दिखा सख्त रुख, कहा-कलाकारों का ऐसा बर्ताव स्वीकार नहीं

Ranveer Singh Don 3 Controversy News: फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कलाकारों इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है।

यति सिंह

Ranveer Singh Don 3 Controversy Update: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता के फिल्म से अलग होने के फैसले के बाद यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए एक नया बयान जारी किया है।

शिबाशीष सरकार के नेतृत्व वाले इस संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कलाकारों के ऐसे गैर जिम्मेदाराना बर्ताव की आलोचना की है। और कहा इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ता है।

'कलाकारों के व्यवहार पर उठे सवाल'

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां कलाकार, निर्देशक और तकनीशियन अपनी तय प्रतिबद्धताओं से आखिरी समय पर पीछे हट रहे हैं। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया को अपने सदस्य एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड से भी इस संबंध में औपचारिक शिकायतें मिली हैं। ये समस्याएं फिल्मों की मुख्य शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले सामने आईं।" उन्होंने आगे लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी सदस्य को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान होता है और इंडस्ट्री के अन्य क्षेत्रों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस तरह के कदम भरोसे, पेशेवर व्यवहार और आपसी सम्मान की उस भावना को कमजोर करते हैं, जिस पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री आधारित है।"

'इंडस्ट्री पर पड़ सकता है बुरा असर'

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अपने बयान में आगे बताया कि इस तरह की घटनाओं से किसी भी फिल्म की ब्रांड वैल्यू को नुकसान पहुंचता है। साथ ही उन सैकड़ों तकनीशियनों और क्रू सदस्यों की आजीविका भी प्रभावित होती है, जो इन परियोजनाओं पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने लिखा, "गिल्ड यह भी स्पष्ट करना चाहता है कि वह हमेशा निष्पक्ष और स्वतंत्र कारोबारी माहौल का समर्थन करता है। कंटेंट निर्माण की प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट या बाधा को बढ़ावा देना उचित नहीं है। ऐसा कोई भी रवैया अनैतिक है और फिल्म निर्माण समुदाय की सहयोगात्मक भावना को नुकसान पहुंचाता है। हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे अपने विवादों को आपसी समझ और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएं। गिल्ड हमेशा फिल्म बिरादरी के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत रहेगा।"

क्या है पूरा विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले ही प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि इस फैसले से फिल्म के निर्माताओं को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ नोटिस जारी कर दिया। इस कदम को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी से बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?