लद्दाख में टैक्स फ्री हुई ‘धुरंधर’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dhurandhar Collection: 1100 करोड़ क्लब में शामिल ‘धुरंधर’ हुई टैक्स फ्री, लद्दाख सरकार का बड़ा फैसला

Ranveer Singh Movie Ladakh Tax Free: 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी ‘धुरंधर’ को बड़ी राहत मिली है। आदित्य धर की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को लद्दाख में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है।

स्नेहा मौर्या

Dhurandhar Movie Tax Free: आदित्य धर के निर्देशन में बनी मेगा बजट एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ इन दिनों सिनेमाघरों पर पूरी तरह छाई हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों के जबरदस्त प्यार और शानदार वर्ड ऑफ माउथ के बाद अब फिल्म के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

लद्दाख में टैक्स फ्री हुई ‘धुरंधर’

ब्लॉकबस्टर बन चुकी ‘धुरंधर’ को अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इस फैसले की आधिकारिक घोषणा लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने की है। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि फिल्म न सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि इसके जरिए लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता और सामरिक महत्व को भी प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में दिखाए गए शानदार लोकेशन्स, हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार सिनेमैटोग्राफी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। यही वजह है कि लद्दाख सरकार ने इसके सिनेमाई महत्व को पहचानते हुए यह बड़ा कदम उठाया है।

दमदार कहानी ने जीता लोगों का दिल

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हमजा नाम के रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है, जो अपने करियर के सबसे खतरनाक मिशन पर निकलता है। उनके साथ आर. माधवन आईबी एजेंट अजय सान्याल के किरदार में नजर आते हैं, जो इस पूरे ऑपरेशन के मास्टरमाइंड हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना ने खूंखार गैंगस्टर रहमान डकैत की भूमिका निभाई है, जबकि संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के किरदार में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं। वहीं अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रोल में कहानी को और मजबूती देते हैं। सारा अर्जुन भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

आतंकवाद और अंडरवर्ल्ड की खौफनाक दुनिया

फिल्म की कहानी पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड, आतंकवादी नेटवर्क और खतरनाक गैंगवार के इर्द-गिर्द घूमती है। मिशन के दौरान हमजा को कई जानलेवा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखती हैं। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा लद्दाख में शूट किया गया है, जिसने विजुअल एक्सपीरियंस को और शानदार बना दिया है।

मार्च 2026 में आएगा दूसरा पार्ट

‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी है। फिल्म का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट अब चरम पर पहुंच चुकी है। फिलहाल, ‘धुरंधर’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है, बल्कि टैक्स फ्री होने के बाद इसकी कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ