रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Dhurandhar Japan Collection: धुरंधर अब जापान में 7 जुलाई को होगी रिलीज, क्या RRR का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म

Dhurandhar Release Date Japan: धुरंधर 7 जुलाई को जापान में रिलीज होगी। फिल्म के सामने RRR के रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती है। अब देखना होगा कि ‘धुरंधर’ जापानी दर्शकों को कितना प्रभावित करती है।

सोनाली झा

Ranveer Singh Dhurandhar Japan Release: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर चर्चा में है। भारत और इंटरनेशनल मार्केट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब इस फिल्म को जापान में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। जियो स्टूडियो ने फिल्म का जापानी पोस्टर जारी करते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ 7 जुलाई को जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह रणवीर सिंह के करियर के लिए एक बड़ा मौका माना जा रहा है, क्योंकि जापान एक ऐसा बाजार है जहां भारतीय फिल्मों को धीरे-धीरे मजबूत पहचान मिल रही है। हालांकि, यहां सफलता हासिल करना आसान नहीं है, क्योंकि पहले भी कई बड़ी भारतीय फिल्में जापानी बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। सबसे पहले बात करें एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर की, जिसने जापान में रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।

धुरंधर को मिली नई चुनौती

आरआरआर ने जापान करीब 2.42 बिलियन येन यानी लगभग 136 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और आज भी यह रिकॉर्ड कायम है। ऐसे में ‘धुरंधर’ के लिए इस आंकड़े को पार करना एक बड़ी चुनौती होगी। वहीं आमिर खान की फिल्म दंगल, जिसने चीन में इतिहास रचा, उसने जापान में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। इसके अलावा शाहरुख खान की पठान ने भी जापान में अच्छी कमाई दर्ज की थी।

भारतीय फिल्मों का जापान

हाल ही में रिलीज हुई लापजा लेडीज और प्रभाष की सालार जैसी फिल्मों ने भी जापानी बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इससे यह साफ है कि भारतीय फिल्मों के लिए जापान अब एक उभरता हुआ महत्वपूर्ण बाजार बन चुका है। ‘धुरंधर’ की बात करें तो फिल्म पहले ही भारत और अन्य देशों में शानदार कमाई कर चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

धुरंधर की जापान रिलीज डेट

अब सभी की नजरें ‘धुरंधर’ के जापान रिलीज पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म वहां भी नया इतिहास रच पाएगी या नहीं। फिलहाल, 7 जुलाई को रिलीज के साथ ही ‘धुरंधर’ के लिए एक नई परीक्षा शुरू होने वाली है। अगर फिल्म जापान में भी दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहती है, तो यह न सिर्फ रणवीर सिंह के करियर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी, बल्कि भारतीय सिनेमा के ग्लोबल विस्तार को भी मजबूती मिलेगी।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस