पालकी में बैठकर हवेली में घुसी रानी चटर्जी 
मनोरंजन

पालकी में बैठकर हवेली में घुसी रानी चटर्जी, ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी’ में मचाएंगी तहलका

Rani Chatterjee TV Comeback: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी टीवी पर दमदार वापसी कर रही हैं। वह सन नियो टीवी के नए शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में बागी ज्वाला के रूप में नजर आएंगी।

सोनाली झा

Rani Chatterjee New Show: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं। जहां फिल्मों में वह अक्सर संस्कारी बहू के रूप में दिखाई देती हैं, वहीं टीवी शोज में उनकी पहचान एक दमदार, स्ट्रॉन्ग और नेगेटिव किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के रूप में होती है। अब वह सन नियो टीवी के नए सीरियल ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में एक खतरनाक और प्रभावशाली किरदार के साथ एंट्री कर चुकी हैं।

शो में रानी चटर्जी बीहड़ की डाकू बागी ज्वाला के रूप में नजर आएंगी, जो घेवर और ठाकुरों से पुराना हिसाब चुकता करने आई है। रानी ने अपने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें उनकी एंट्री किसी फिल्मी सीन से कम नहीं दिखती। गहरे रंग के डाकू लुक में, माथे पर लाल पट्टी और हाथ में बंदूक के साथ, रानी चटर्जी पालकी में सवार होकर हवेली में प्रवेश करती हैं। उनके आते ही ठाकुर घुटनों पर आ जाते हैं और घेवर का डर साफ नजर आता है।

रानी चटर्जी का स्वैग

प्रोमो में रानी के डायलॉग और उनका स्वैग दोनों ही दर्शकों के बीच खूब चर्चा में हैं। फैंस उनके इस जबरदस्त किरदार की तारीफ कर रहे हैं और शो में आने वाले ट्विस्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। रानी ने कैप्शन में लिखा कि बागी ज्वाला रानी आ गई है हवेली में आखिर क्या चाहती है ठाकुरों से। इसके साथ उन्होंने दर्शकों को 12 दिसंबर, शुक्रवार रात 9 बजे एपिसोड देखने के लिए आमंत्रित किया।

सीरियल की कहानी

‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ अगस्त में लॉन्च हुआ था। कहानी घेवर (गौरी शेलगांवकर) और कुंवर कुंदन (आकाश जग्गा) के इर्द-गिर्द घूमती है। घेवर एक साधारण और गरीब परिवार की लड़की है, जिस पर भारी कर्ज और भाई की जिम्मेदारी है। दूसरी ओर, कुंदन एक राजघराने का युवक है जो प्यार में चोट खा चुका है, लेकिन महिलाओं की इज्जत करना जानता है। घेवर की मुश्किलें देखकर वह उससे शादी कर लेता है।

रानी चटर्जी की तूफानी एंट्री

हवेली में दोनों के रिश्ते को कोई पसंद नहीं करता, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लगा है। इसी रोमांस में नया तूफान लाने के लिए रानी चटर्जी की एंट्री लाई गई है। उनका किरदार बागी ज्वाला अब इस शो की कहानी को एक नए और रोमांचक मोड़ पर ले जाने वाला है। दर्शक भी इस नए प्लॉट को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी