रानी चटर्जी ने पहली बार पेड़ से तोड़कर खाया जामुन 
मनोरंजन

रानी चटर्जी ने पहली बार पेड़ से तोड़कर खाया जामुन, बोलीं- ये अनुभव अनमोल हैं

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिल्म परिणय सूत्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने गांव के एक पेड़ से पहली बार जामुन तोड़कर खाने का अनुभव साझा किया, जिसे उन्होंने अनमोल बताया।

सोनाली झा

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'परिणय सूत्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग किसी खूबसूरत ग्रामीण इलाके में हो रही है, और इसी दौरान रानी ने कुछ पलों के लिए कैमरे और स्क्रिप्ट को पीछे छोड़कर गांव की असल खुशबू महसूस की। बुधवार को रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया।

रानी चटर्जी वीडियो में खेतों के बीच पेड़ से जामुन तोड़कर खाते हुए नजर आईं। यह वीडियो बेहद हल्का-फुल्का और दिल को छू जाने वाला है, जिसमें रानी कहती हैं कि आज पहली बार पेड़ से जामुन तोड़कर खा रही हूं। गांव का असली मजा ले रही हूं। वीडियो में फिल्म के लीड एक्टर भी दिखाई दे रहे हैं, जो कहते हैं कि हमारे साथ ऐसे ही अनुभव मिलते रहेंगे। आम, जामुन सब आप खुद तोड़िए और खाइए।

फैंस का रिएक्शन

रानी का गांव के प्रति यह प्यार और अपनापन उनके फैंस को खूब भा रहा है। रानी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि मैं और मेरे दोनों हीरो जामुन तोड़कर खा रहे हैं। वीडियो पर उनके फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे ही शूटिंग के साथ-साथ गांव का मजा लेते रहिए, तो वहीं दूसरे ने कहा कि आपका नेचुरल अंदाज बहुत अच्छा लगता है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव

इसके साथ ही रानी चटर्जी ने अपनी एक और फिल्म 'दूधो नहाओ पूतो फलो' की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वह एक पारंपरिक महिला के लुक में नजर आ रही हैं और साथ में एक बच्चे की केयर करती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा कि शूटिंग चल रही है, साथ में बेबी की केयर भी हो रही है। रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं और फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनका यह देसी अंदाज दर्शकों को यह एहसास दिलाता है कि असली जिंदगी और असली मस्ती गांव की मिट्टी में ही है।

रानी चटर्जी का करियर

रानी चटर्जी मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 2003 में फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जो एक बड़ी हिट रही थी। इसके बाद, उन्होंने कई सफल भोजपुरी फिल्मों में काम किया और भोजपुरी सिनेमा में एक लोकप्रिय नाम बन गईं। रानी चटर्जी ने मस्तराम, वर्जिन भास्‍कर 2, गाछी और वो पहला प्‍यार जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप