Randeep Hooda Rejected Chhaava: इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रणदीप हुड्डा अपनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में रणदीप ने सुपर हिट फिल्म 'छावा' को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें छावा फिल्म में औरंगजेब का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने एक खास वजह से इस रोल को मना कर दिया था।
रणदीप हुड्डा अपनी वेब सीरीज से जुड़ी बातचीत के दौरान फिल्म 'छावा' को लेकर उन्होंने खी खुलासे किए और साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि क्यों फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाने से मना किया था। रणदीप ने बताया कि फिल्म छावा में मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाने के लिए उनसे संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने निजी कारणों से इस ऑफर को ठुकरा दिया था।
रणदीप हुड्डा ने फिल्म 'छावा' में औरंगजेब का किरदार निभाने से मना करने का कारण बताया कि जब डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने उनसे छावा के लिए संपर्क किया था, तब उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी। रणदीप ने बताया कि जब फिल्म मेकर लक्ष्मण उतेकर ने उनसे कॉन्टैकट किया, तब उन्होंने स्वातंत्रय वीर सावरकर पर अपना काम पूरा कर लिया था। और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा था।
रणदीप हुड्डा ने कहा कि मैं एक आईपी केस से गुजर रहा था और पूरे मामले में हिंदू-मुस्लिम वाला पहलू भी बहुत ज्यादा हावी था। और उन्हें उस रास्ते बिल्कुल नहीं जाना था। इसलिए मैंने छावा को रिजेक्ट कर दिया। फिर उसके बाद फिल्म ईथा मेरे पास आई लेकिन मैंने इस फिल्म को हां कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Farah Khan Gold Diet Video: गोल्ड डाइट से परेशान हुईं फराह खान, वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द
रणदीप हुड्डा के ऑफर मना करने के बाद छावा में औरंगजेब वाला किरदार अक्षय खन्ना को दिया गया। और औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने बखूबी निभाया। 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि रणदीप हुड्डा अपनी वेब सीरिज अविनाश को लेकर काफी बिजी चल रहे है। बता दें कि इस वेब सीरिज में रणदीप हुड्डा इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे है।