रणदीप हुड्डा ने श्रद्धा कपूर को बताया रोमांस के लिए परफेक्ट पार्टनर
ईठा में मर्चेंट के किरदार में नजर आएंगे रणदीप
4 दिसंबर को रिलीज होगी विठाबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म
Randeep Hooda Shraddha Kapoor Eetha Movie: स्वातंत्र्यवीर सावरकर जैसी फिल्म में अपनी इंटेंस एक्टिंग का जादू दिखाने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा फिर से एक बार बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। रणदीप हुड्डा श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा में नजर आने वाले है।
ईठा फिल्म में रणदीप हुड्डा मर्चेंट यानी अन्ना सावंत के किरदार में नजर आने वाले है, जो कि जो मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के पति थे। हाल ही में रणदीप हुड्डा ने ईठा फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है।
रणदीप हुड्डा ने इस कैरेक्टर को लेकर कहा कि लगातार इंटेंस रोल करने के बाद जब उन्हें श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करने का ऑफर मिला, तो इसे सुनकर वो काफी खुश हुए। साथ ही रणदीप ने श्रध्दा के बारे में कहा कि उनसे बेहतर पार्टनर रोमांस के लिए कोई और हो ही नहीं सकता है।
साथ ही अपने किरदार मर्चेंट को लेकर उन्होंने कहा कि एक्सप्लोर करने के मामले में मर्चेंट मेरे लिए बहुत ही एक्साइटिंग किरदार था। मुझे उम्मीद है कि निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के साथ हमने वो जादू क्रिएट किया है, जो दर्शकों को विठाबाई और मर्चेंट की जिंदगी में ले जाएगा।
फिल्म ईठा की कहानी महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी आर्टिस्ट विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार पर आधारित है। इस बायोपिक फिल्म में रणदीप हुड्डा मर्चेंट के किरदार में श्रद्धा कपूर यानी विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। इन दोनों की लवस्टोरी के साथ-साथ उनकी शादीशुदा जीवन के उतार-चढ़ाव और मुश्किल दौर को भी दिखाया जाएगा। ऐसा पहली बार होने वाला है कि श्रद्धा कपूर और रणदीप किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।
यह फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लोक-नाट्य, तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन और सफर पर आधारित है, जो मराठी किताब तमाशा: विठाबाईच्या आयुष्याचा से प्रेरित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा के अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर की आखिरी फिल्मों मे से एक है, जो उनके निधन के बाद रिलीज हो रही है।
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे मैडॉक फिल्म्स व कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।