

Highlights
पंचायत के पांचों सीजन के पॉपुलर सॉन्ग की पूरी लिस्ट।
'पहेली', 'पासा फेंक' और 'प्यार बढ़ता है' जैसे गाने रहे बेहद खास।
'आसमान रूठा', 'हिंद के सितारा' और 'जनरेटर सॉन्ग' ने भी सोशल मीडिया पर बटोरी चर्चा।
नए होली गीत 'रंग डाली रे' में सुनाई दी उदित नारायण और दीपाली साठे की आवाज।
Panchayat Season 5 Songs: 'पंचायत' के पहले सीजन से ही गानों ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। राघव चैतन्य की आवाज में गाया गया 'पहेली' सॉन्ग पॉपुलर ट्रैक्स में शामिल रहा। इसकी धुन और भावनात्मक अंदाज ने फुलेरा की कहानी को एक अलग रंग से दिखाया और दर्शकों को सीरीज से जुड़े रहने में मदद की।
'पासा फेंक' पंचायत के उन सॉन्ग की लिस्ट में शामिल है, जो इस वेब सीरीज के देसी माहौल को और खूबसूरत बना देता हैं। विवेक हरिहरन की आवाज में इस सॉन्ग का अंदाज गांव की लाइफ, पंचायत और फुलेरा के किरदारों की दुनिया से मेल खाता है।
पंचायत सीजन 2 का गाना 'प्यार बढ़ता है' दिव्य कुमार की आवाज में तैयार किया गया है। इस गाने में प्यार और इमोशन का खूबसूरत अंदाज देखने को मिलता है। पंचायत की कहानी में रिश्तों की अहमियत को दिखाने वाले इस सॉन्ग को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
'पैरासिटामोल' पंचायत के शुरुआती सीजन के उन गानों में से एक है, जिसने अपने अनूठे अंदाज से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दीपाक्षी कलिता और रोशनी साहा ने इस सॉन्ग को अपनी आवाज दी है। सीरीज के म्यूजिक में इस ट्रैक की मौजूदगी पंचायत के गानों की अलग पहचान को दिखाती है।
सीजन 3 का सॉन्ग 'आसमान रूठा' अपनी इमोश्नल धुन के लिए खास रहा। स्वानंद किरकिरे की आवाज में इस गीत ने पंचायत की कहानी के संवेदनशील पहलुओं को म्यूजिक के जरिए सामने रखा। इसके बोल और लिरिक्स सीरीज के माहौल के साथ जुड़कर दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाते हैं।
'हिंद के सितारा' पंचायत के सीजन 3 के माहौल को एक अलग ही अंदाज देता है । इसे मनोज तिवारी और गायत्री ठाकुर व्यास ने अपनी आवाज दी है। गाने में लोक संगीत का रंग सुनने को मिलता है, जो पंचायत की ग्रामीण कहानी के साथ खूब मेल खाता है।
सीजन 4 का 'जनरेटर सॉन्ग' पंचायत के फेमस गानों की लिस्ट में शामिल रहा। आनंद बाजपेयी की आवाज में इस सॉन्ग का देसी अंदाज और इसकी थीम सीरीज के गांव के परिवेश के साथ जुड़ती है। फुलेरा की रोजमर्रा की लाइफ और वहां की परिस्थितियों को दर्शाने वाले इस ट्रैक ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
ओटीटी प्लेटफॉर्म की फेमस वेब सीरिज पंचायत सीजन 4 के म्यूजिक एल्बम में 'सावधानी हटी' भी शामिल है, जिसे रोमी ने गाया है। इस गाने का अलग अंदाज इसे सीरीज के अन्य ट्रैक्स से अलग बनाता है। पंचायत के गानों की लिस्ट में यह भी एक फेमस नाम रहा है, जिसने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई।
'देख तमाशा' सीजन 4 का एक और गाना है, जिसे दिव्य कुमार ने गाया है। वेब सीरिज पंचायत की कहानी और उसके किरदारों के देसी अंदाज के साथ यह ट्रैक अच्छी तरह मेल खाता है। सीरीज के संगीत में इस गाने ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
वेब सीरिज पंचायत सीजन 5 से पहले रिलीज हुआ नया होली गीत 'रंग डाली रे' इन दिनों काफी चर्चा में है। उदित नारायण और दीपाली साठे की सुरीली आवाज में गाया गया यह गाना होली के त्योहार, रंगों और खुशियों का माहौल लेकर आया है।