इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा की नई फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट, साजिद नाडियाडवाला की एक्शन थ्रिलर का बनेंगे हिस्सा

Emraan Hashmi Upcoming Film: इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा 14 साल बाद फिर साथ नजर आ सकते हैं। दोनों साजिद नाडियाडवाला की एक्शन थ्रिलर का हिस्सा हो सकते हैं। फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने वाली है।
Emraan Hashmi Upcoming Film
इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Emraan Hashmi And Randeep Hooda Film: इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आ सकती है। दोनों कलाकारों ने करीब 14 साल पहले फिल्म ‘जन्नत 2’ में साथ काम किया था। अब खबर है कि दोनों एक नई एक्शन थ्रिलर फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस फिल्म को निर्माता साजिद नाडियाडवाला तैयार कर रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला एक बड़े स्तर की एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने इमरान हाशमी से मुलाकात की और उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स फिल्म के लिए कई बड़े कलाकारों को जोड़ने की तैयारी में हैं और रणदीप हुड्डा का नाम शुरुआती कास्ट में शामिल है।

जन्नत 2 में भी आमने-सामने थे दोनों

फिलहाल फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है और न ही मेकर्स की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक इमरान हाशमी और रणदीप हुड्डा दोनों इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। इमरान और रणदीप इससे पहले 2012 में रिलीज हुई 'जन्नत 2' में साथ नजर आए थे।

'जन्नत 2' में रणदीप हुड्डा ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी और उनका किरदार इमरान हाशमी के किरदार के सामने था। ऐसे में नई फिल्म में दोनों को फिर एक-दूसरे के आमने-सामने देखना दिलचस्प हो सकता है। हालांकि, नई फिल्म में उनके किरदारों का आपसी समीकरण क्या होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Emraan Hashmi Upcoming Film
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, बिना कट पास हुई फिल्म, 2 घंटे 30 मिनट होगा रनटाइम

गनमास्टर जी9 में भी दिखेंगे इमरान हाशमी

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू करने की योजना है। मेकर्स इसे अगले साल के अंत तक रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी, टाइटल, बाकी स्टारकास्ट और रिलीज डेट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

वहीं इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'गनमास्टर जी9' में नजर आएंगे। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी दिखाई देंगे। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com