लिन लैशराम से शादी के खिलाफ था रणदीप हुड्डा का परिवार 
मनोरंजन

परिवार के खिलाफ जाकर रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम से की थी शादी, जाट एक्टर ने बताई वजह

Randeep Hooda With Lin Laishram: रणदीप हुड्डा 'जाट' फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने बताया है कि उनका परिवार लिन लैशराम से उनकी शादी के खिलाफ था, क्योंकि वह जाट परिवार से नहीं थी।

अनिल सिंह

Randeep Hooda With Lin Laishram: रणदीप हुडा इस समय 'जाट' फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सनी देओल के साथ उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। रणदीप हुड्डा के निगेटिव किरदार की तारीफ की जा रही है। इसी बीच रणदीप हुड्डा ने बड़ा खुलासा किया है, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनका परिवार उनकी शादी के खिलाफ था, क्योंकि उनकी पत्नी लिन लैशराम जाट परिवार से ताल्लुक नहीं रखती है।

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में रणदीप हुड्डा ने बताया कि लिन लैशराम के साथ रिश्ता शुरू करने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, उनके माता-पिता चाहते थे कि रणदीप हुड्डा जाट परिवार की किसी लड़की से शादी करें, रणदीप ने बताया कि मैं घर का पहला ऐसा व्यक्ति हूं जिसने जाती और धर्म के खिलाफ जाकर शादी की। इसलिए हर किसी को घर में इससे परेशानी थी, लेकिन वक्त के साथ सभी समस्या दूर हो चुकी है।

कौन हैं लिन लैशराम लिन लैशराम पेशे से एक मॉडल हैं, वह मिस नॉर्थ ईस्ट में अपने राज्य मणिपुर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, वह मणिपुर की पहली मॉडल हैं। वह फिल्मों में भी काम कर चुकी है फिल्म मैरीकॉम में उन्होंने बेमबेम का किरदार निभाया था, तो वहीं ओम शांति ओम फिल्म में वह ओम कपूर की दोस्त की भूमिका में नजर आई थी। लिन लैशराम खेल में भी पारंगत है उन्होंने तीरंदाजी का कोर्स किया हुआ है। 1998 में उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जूनियर नेशनल चैंपियन का खिताब जीता था। साल 2023 में रणदीप हुड्डा ने नवंबर के महीने में लिन लैशराम से शादी की थी। उनकी शादी मणिपुरी रीति रिवाज के साथ हुई थी और तब से यह दोनों एक साथ बेहतरीन दांपत्य जीवन बिता रहे हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत