Ranbir Kapoor Upcoming Movie Ramayana: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर कपूर अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। फैंस भी उनका बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी बीच अब हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर रामायण का इंतजार खत्म होने वाला है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सुपरस्टार रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में पहली बार नजर आए हैं। रणबीर के लुक और स्क्रीन प्रजेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं फिल्म के VFX विजुअल्स को भी सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहद सराहा गया है।
दरअसल, फिल्म के टीजर में सबसे खास बात यह सामने आई कि VFX का जिम्मा 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हॉलीवुड कंपनी DNEG संभाल रही है। बॉलीवुड में यह पहली बार है कि इतनी प्रतिष्ठित वीएफएक्स कंपनी किसी भारतीय पौराणिक फिल्म का हिस्सा बनी है। DNEG की स्थापना 1998 में लंदन में हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई, लॉस एंजिल्स समेत कई देशों में फैला हुआ है। यह कंपनी हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स जैसे क्रिस्टोफर नोलन के लिए अपने शानदार VFX के लिए जानी जाती है।
DNEG ने कई ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्मों में अपने वीएफएक्स का जादू दिखाया है, जिनमें शामिल हैं:-
इन फिल्मों के लिए DNEG ने अब तक 8 ऑस्कर अवॉर्ड और ड्यून पार्ट-2 के लिए बाफ्ता अवॉर्ड भी जीते हैं।
निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायण का बजट लगभग 4000 करोड़ बताया जा रहा है। इसमें DNEG की इंटरनेशनल क्वालिटी VFX तकनीक शामिल है, जो हिंदी सिनेमा में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली है।
रणबीर कपूर की फिल्म का पहला भाग इस साल दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अगले साल दीवाली पर आएगा। फर्स्ट लुक टीजर ने दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया है और सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बन चुका है। अगर आप रणबीर कपूर के भगवान राम के अवतार और हॉलीवुड क्वालिटी VFX का जादू देखना चाहते हैं, तो इस दीवाली रामायण आपके लिए सिनेमाघरों में सबसे बड़ा आकर्षण साबित होगी।