एक्टर यश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट कन्फर्म, 5 नवंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज, दशहरे से बुक होंगे टिकट

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगी। मेकर्स के मुताबिक, दशहरे से एडवांस बुकिंग शुरू होगी।

सोनाली झा

Highlights

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है।

  • 'रामायण पार्ट 1' 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • 'रामायण पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका निभाएंगे।

Ranbir Kapoor Ramayana Update: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी तारीख का ऐलान कर दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।

11 अक्टूबर को 'रामायण' के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया गया। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ मेकर्स ने बताया कि फिल्म 5 नवंबर से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में पेश करने की तैयारी है।

दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

फिल्म की रिलीज डेट के साथ एडवांस बुकिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया गया है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे यानी 20 अक्टूबर से शुरू होगी। इस तरह दर्शकों को रिलीज से करीब 15 दिन पहले टिकट बुक करने का मौका मिलेगा। रिलीज डेट के आधिकारिक ऐलान के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे

'रामायण पार्ट 1' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और सनी देओल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। यश रावण का किरदार निभाने के साथ फिल्म के निर्माण से भी जुड़े हैं।

4000 करोड़ रुपये में बन रहे हैं दोनों पार्ट

'रामायण' को दो भागों में बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्मों का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया गया है। पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आने की तैयारी है। ऐसे में भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस भव्य फिल्म के दोनों हिस्सों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

भारत में विदेशी निवेश का बदला समीकरण; जापान बना सबसे बड़ा निवेशक, दूसरे पायदान पर सिंगापुर

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा