अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में धुआंधार कमाई, ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ पार करने का अनुमान

Drishyam 3 Opening Day: दृश्यम 3 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग में मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। सैकनिल्क के मुताबिक ब्लॉक सीटों समेत बुकिंग कलेक्शन 47 करोड़ रुपये पार कर चुका है।
Drishyam 3 Opening Day
अजय देवगन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग में मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है और ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

आउटलुक से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट गिरिश वानखेड़े ने ‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को लेकर अनुमान साझा किया। उनके मुताबिक फिल्म पहले दिन करीब 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। वहीं ओपनिंग वीकेंड में फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। गिरिश वानखेड़े ने फिल्म के वीकेंड कलेक्शन को 110 से 120 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म का हिंदी वर्जन मलयालम वर्जन की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

एडवांस बुकिंग में अब तक कितना कलेक्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 7 बजे तक 'दृश्यम 3' ने ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर एडवांस बुकिंग से करीब 47.01 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया था। इस दौरान फिल्म के करीब 13.92 लाख टिकट बिक चुके थे। वहीं ब्लॉक सीटों को हटाने पर एडवांस बुकिंग कलेक्शन करीब 36.87 करोड़ रुपये बताया गया है। ओपनिंग डे के लिए ब्लॉक सीटों समेत फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 25.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। राज्यवार आंकड़ों में महाराष्ट्र से 8.17 करोड़, दिल्ली से 5.62 करोड़, गुजरात से 1.86 करोड़ और उत्तर प्रदेश से 1.48 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज होने की बात कही गई है।

Drishyam 3 Opening Day
Shekhar Tonite Promo: 'आज अपुन आप सबका पीएम बनके बहुत खुश हुआ', शेखर टुनाइट में संजय दत्त का अनोखा अवतार

स्टारकास्ट और कहानी को लेकर उत्सुकता

फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, जयदीप अहलावत और श्रिया सरन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी के पहले दोनों पार्ट्स को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके चलते तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी चर्चा है। 'दृश्यम 3' मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी से जुड़ी है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की हिंदी फिल्म के तीसरे पार्ट का क्लाइमैक्स मोहनलाल की फिल्म के तीसरे पार्ट से अलग रखा गया है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com