सलमान खान की 'मॉन्स्टर' में नहीं होगी एक्शन की कमी, दुश्मनों से आमने-सामने भिड़ते नजर आएंगे अभिनेता

Salman Khan Monster Shooting: सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग नवंबर 2026 के आखिर तक पूरी होने की तैयारी है। मीरा रोड के स्टूडियो में करीब 50 दिनों तक दमदार फाइट सीन शूट होंगे।
Salman Khan Monster Movie
सलमान खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सलमान खान की फिल्म मॉन्स्टर की शूटिंग अंतिम चरण में पहुंच गई है।

  • मुंबई के मीरा रोड स्थित स्टूडियो में करीब 50 दिनों तक मॉन्स्टर की शूटिंग की योजना है।

  • मॉन्स्टर को ईद 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है।

Salman Khan Monster Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन और दमदार फाइट सीक्वेंस देखने को मिलने वाले हैं। सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग के आखिरी शेड्यूल में एंट्री कर ली है। अब अभिनेता मुंबई में कई महत्वपूर्ण एक्शन सीन शूट करेंगे। कर्स इन सीन्स को ज्यादा से ज्यादा वास्तविक दिखाना चाहते हैं, ताकि दर्शकों को पर्दे पर असली लड़ाई जैसा अनुभव मिल सके।

फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 के आखिर तक पूरी करने की तैयारी है। निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बन रही 'मॉन्स्टर' अब शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंच गई है। फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए मुंबई के मीरा रोड स्थित एक स्टूडियो में खास सेट तैयार किया गया है। यहां लगभग 50 दिनों तक शूटिंग करने की योजना है। इस दौरान सलमान खान के कई क्लोज-क्वार्टर कॉम्बैट सीन फिल्माए जाएंगे। इन सीन्स में सलमान अपने विरोधियों से बेहद करीब रहकर मुकाबला करते दिखाई देंगे।

ट्रेन पर पहले ही शूट हो चुका है बड़ा एक्शन सीक्वेंस

'मॉन्स्टर' की शूटिंग अप्रैल 2026 में मुंबई में शुरू हुई थी। इसके बाद अगस्त में गोरेगांव में लगभग छह सप्ताह का शेड्यूल पूरा किया गया। इस दौरान बड़े एक्शन सीक्वेंस, भीड़ वाले सीन और अफगानिस्तान के एक गांव जैसा सेट तैयार करके शूटिंग की गई। सितंबर में भी फिल्म के लिए एक्शन शेड्यूल रखा गया था। इसी दौरान सलमान खान और अरविंद स्वामी के बीच ट्रेन पर फिल्माए गए बड़े एक्शन सीक्वेंस की चर्चा हुई थी। अब आखिरी शेड्यूल में भी एक्शन पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

Salman Khan Monster Movie
पिंक एथनिक लुक और जबरदस्त एनर्जी, नीता अंबानी संग गरबा कर रणवीर सिंह ने लूटी महफिल, वीडियो वायरल

बिग बॉस 20 के साथ शूटिंग मैनेज कर रहे सलमान खान

सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' की मेजबानी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ऐसे में टेलीविजन शो और फिल्म की शूटिंग के बीच तालमेल बैठाना उनके लिए अहम है। अभिनेता दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए समय निकालते हुए फिल्म की शूटिंग तय समय पर पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद टीम पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू करेगी।

ईद 2027 पर रिलीज होगी मॉन्स्टर

दिल राजू के प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, राहुल देव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास भी नजर आएंगे। फिल्म को ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। अब दर्शकों को सलमान के इस एक्शन अवतार का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com