अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर दिनेश गुप्ता ने रची कविता अमिताभ चौरासी, 84 फिल्मों पे 84 काव्य-पंक्तियाँ

Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर ठाणे के डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने ‘अमिताभ चौरासी’ की संकल्पना पेश की है। 84 फिल्मों से 84 प्रेरक काव्य-पंक्तियां रचने का विचार है।
Amitabh Bachchan Birthday Amitabh Chaurasi 84 Films Inspirational Poetry
महानायक अमिताभ बच्चन और डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री(सोर्सः डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ‘अमिताभ चौरासी’ में अमिताभ की 84 फिल्मों के नामों से 84 काव्य-पंक्तियां रचने की संकल्पना है।

  • कल्याण के डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने यह रचनात्मक पहल प्रस्तुत की है।

  • कविता के जरिए सकारात्मकता, संघर्ष, आत्मविश्वास और जीवन जीने की कला का संदेश देने का उद्देश्य है।

Amitabh Chaurasi 84 Films Inspirational Poetry: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84 वें जन्मदिन के अवसर पर कल्याण निवासी डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने उन्हें एक अनोखे और रचनात्मक अंदाज़ में काव्यात्मक बधाई देने की संकल्पना प्रस्तुत की है।

इस विशेष पहल का शीर्षक ‘अमिताभ चौरासी’ रखा गया है। इसमें अमिताभ बच्चन की 84 फिल्मों के नामों को आधार बनाकर 84 काव्य-पंक्तियों के माध्यम से सकारात्मकता, प्रेरणा, संघर्ष, आत्मविश्वास और जीवन जीने की कला का संदेश प्रस्तुत करने का उद्देश्य है।

अमिताभ चौरासी की संकल्पना

‘अमिताभ चौरासी’ की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिनेमा और साहित्य को सकारात्मक जीवन-दर्शन के साथ जोड़ने का रचनात्मक प्रयास किया गया है। डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने अमिताभ बच्चन की 84 फिल्मों के शीर्षकों को आधार बनाकर 84 काव्य-पंक्तियों के जरिए प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत करने की परिकल्पना की है।

इस रचना का उद्देश्य मनोरंजन से आगे बढ़कर लोगों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने, कठिन परिस्थितियों में हिम्मत बनाए रखने और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है।

खास बात यह है कि इस कविता को मुंबई एयरपोर्ट और फ्लाइट में बैठकर लिखा गया। इस तरह यात्रा के दौरान आकार लेने वाली यह साहित्यिक पहल रचनात्मकता और सकारात्मक सोच का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आई है।

84 प्रेरणादायी पंक्तियाँ

अमिताभ बच्चन के विभिन्न फिल्मों में निभाए गए किरदारों और फिल्म-शीर्षकों के माध्यम से 84 प्रेरणादायी पंक्तियाँ तथा 84 सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए जाने की परिकल्पना है। यह पहल केवल सदी के एक महान अभिनेता के प्रति सम्मान व्यक्त करने तक सीमित नहीं है।

बल्कि उनके लंबे फिल्मी सफर से प्रेरणा लेकर लोगों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने, निरंतर सीखते रहने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहने का संदेश देने का प्रयास भी है। ‘अमिताभ चौरासी’ के माध्यम से डॉ. दिनेश गुप्त ने रचनात्मकता, सकारात्मक चिंतन और प्रेरणादायी साहित्य का एक विशेष संगम प्रस्तुत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Amitabh Bachchan Birthday Amitabh Chaurasi 84 Films Inspirational Poetry
मुंबई में दौड़ेंगी नई ब्लेड बैटरी वाली ई-बसें, BEST के बेड़े में शामिल होंगी 49 अत्याधुनिक बसें

84 फिल्मों के नामों को 84 प्रेरक पंक्तियों में पिरोने की यह संकल्पना अमिताभ बच्चन के प्रति सम्मान के साथ-साथ जीवन को उत्साह, साहस और आशा के साथ जीने का संदेश देने वाली एक विशिष्ट साहित्यिक पहल बन सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com