मनोरंजन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, हनुमान जयंती पर होगा रणबीर कपूर की Ramayana का फर्स्ट लुक आउट

Ranbir Kapoor Ramayana Movie: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 2026 में दो पार्ट्स में रिलीज होगी। हनुमान जयंती पर फर्स्ट लुक के साथ फिल्म का ग्लोबल अनावरण होगा, जिसमें राम, सीता और रावण नजर आएंगे।

स्नेहा मौर्या

Ranbir Kapoor Ramayana Movie Update: 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘रामायण’ अपने ऐतिहासिक और महाकाव्य अंदाज के लिए चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी नमित मल्होत्रा ने संभाली है। ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ग्लोबल सिनेमाई इवेंट बनने जा रही है, जो दर्शकों को 5,000 साल पुरानी पौराणिक कथा से जोड़ने का दावा करती है।

राम नवमी पर रणबीर कपूर की फिल्म पर आई बड़ी अपडेट

27 मार्च को राम नवमी के शुभ अवसर पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक पर्सनल नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, “यह कहानी हम सभी की है और हर कदम श्रद्धा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ उठाया गया है। अगली झलक ‘राम’ को 2 अप्रैल, हनुमान जयंती पर पेश करेंगे। यह सिर्फ अनाउंसमेंट नहीं, बल्कि भगवान राम के नाम एक ग्लोबल फैन सेलिब्रेशन होगा।” इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया।

फर्स्ट लुक लुक के लिए बेहद उत्साहित फैंस

फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही दुनियाभर में जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुका है। भारत के कई शहरों में इसके इवेंट आयोजित हुए, वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी इसका भव्य प्रदर्शन हुआ। इस फिल्म को भारत के बाहर भी दर्शकों तक पहुंचाने की योजना है, जिससे यह एक सच्चा ग्लोबल सिनेमाई इवेंट बन सके।

फिल्म के स्टारकास्टा आए थे नजर

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता के रूप में हैं। रावण का रोल यश निभा रहे हैं और सनी देओल शक्तिशाली हनुमान के किरदार में होंगे। इसके अलावा, Ravi Dubey लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।

दो पार्ट्स में रिलीज

‘रामायण’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा ताकि कहानी के हर पहलू को विस्तार से दिखाया जा सके। इस महाकाव्य फिल्म का लक्ष्य इसे पीढ़ियों में एक बार आने वाला ग्लोबल सिनेमाई स्पेकटेकल बनाना है। हनुमान जयंती के दिन ‘राम’ के फर्स्ट लुक की अनाउंसमेंट के साथ फिल्म का यह सफर अगले बड़े पड़ाव पर पहुंचने वाला है। फैंस की उत्सुकता और सोशल मीडिया पर बढ़ता क्रेज इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर चुका है।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि