मनोरंजन

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की रिलीज से पहले ही मेकर्स को 1000 करोड़ का मुनाफा

रामायण फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही 1000 करोड़ रुपए का मुनाफा कमा लिया है। आइए जानते हैं बिना रिलीज हुए, बिना किसी राइट्स के बिके ये कैसे संभव हुआ?

अनिल सिंह

रणबीर कपूर की रामायण फिल्म का सिर्फ टीजर जारी हुआ है, जिसे देखकर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर गजब का एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म ना ही रिलीज हुई है, नाही इसके डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिकल राइट्स बिके हैं, फिर भी फिल्म मेकर्स को एक हजार करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। दरअसल जो कंपनी फिल्म को बना रही है उसके शेयरों में गजब का उछाल देखने को मिला है और इसी वजह से कंपनी को यह मुनाफा हुआ है।

कंपनी को हुए इस मुनाफे में फिल्म का सीधा योगदान नहीं है, लेकिन जिस वजह से प्रॉफिट हुआ है उसके लिए जिम्मेदार यह फिल्म ही है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की वजह से ही मेकर्स मालामाल हुए हैं।

रामायण का टीजर जारी होते ही मेकर्स को हुआ मुनाफा

नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस स्टूडियो इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। रामायण फिल्म का जब टीजर लॉन्च हुआ तब इस कंपनी को सीधे-सीधे 1000 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।

रामायण के मेकर्स हुए मालामाल

25 जून से जुलाई के बीच कंपनी के शेयर की कीमत में गजब का उछाल देखने को मिला। पहले इसका एक शेयर 113 रुपए का था और बाद में यह 149 रुपए का हो गया। शेयर में 30% का उछाल देखने को मिला और इसकी वजह से कंपनी के कुल शेयर्स की कीमत बढ़ाकर 4,638 करोड़ से बढ़कर 5,641 करोड़ पर पहुंच गई। जिससे कंपनी को सीधे-सीधे 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा हुआ।

2000 करोड़ रुपए है रणबीर की रामायण फिल्म का बजट

रणबीर कपूर की रामायण फिल्म के रिलीज होने से पहले ही मेकर्स को 1000 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। फिल्म का बजट बहुत बड़ा है। दो पार्ट में बन रही इस फिल्म का बजट करीब-करीब 2000 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। फिल्म का पहला हिस्सा साल 2026 में दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा हिस्सा दिवाली के मौके पर साल 2027 में रिलीज होगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, ये आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन ये फिल्म इस समय देश में सबसे बड़ी चर्चित फिल्म साबित हुई है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें