रणबीर कपूर की रामायण के डायलॉग राइटिंग के लिए ली गई है विशेषज्ञों की मदद 
मनोरंजन

ब्राह्मणों की मदद से लिखे गए हैं डायलॉग, रणबीर कपूर की रामायण पर बड़ा खुलासा

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, डायलॉग राइटिंग में ब्राह्मणों की मदद ली गई है, स्क्रीनप्ले लिखने में भी पंडितों का मार्गदर्शन लिया गया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Ranbir Kapoor Film Ramayana: रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक जारी की थी, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब इस फिल्म को लेकर जानकारी आई है कि इसके लिए पिछले 10 सालों से मेहनत हो रही है। डायलॉग और स्क्रीनप्ले लिखने के लिए ब्राह्मणों से मदद ली गई है। एक-एक सीन पर काम किया गया है। साथ ही यह ध्यान रखने का प्रयास किया गया है कि किसी भी सीन या डायलॉग में कोई गलती ना हो।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डायलॉग और स्क्रीनप्ले लिखने के लिए ब्राह्मणों का मार्गदर्शन लिया गया है। जबकि फिल्म की कहानी में ग्रंथों की बात को आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है। फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म के हर सीन को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

रामायण की स्टार कास्ट

रामायण में किरदार बहुत थे उसके हिसाब से फिल्म में भी किरदारों की भरमार है। रामायण फिल्म न सिर्फ एक बड़े बजट की फिल्म है बल्कि यह मल्टीस्टारर फिल्म भी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा साउथ के एक्टर यश (रावण के किरदार में), सनी देओल (हनुमान के किरदार में), रवि दुबे (लक्ष्मण के किरदार में), अरुण गोविल (दशरथ के किरदार में), रकुल प्रीत सिंह (सूर्पणखा के किरदार में), अमिताभ बच्चन, लारा दत्ता, कुणाल कपूर, शिव चड्ढा और आदित्य कोठारी नजर आने वाले हैं।

और बढ़ा फिल्म रामायण फिल्म का बजट

फिल्म के प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा ने हाल ही में एक और बड़ा खुलासा किया था और बताया था कि शुरुआत में जब फिल्म बनने जा रही थी, तब इस फिल्म का बजट 1600 करोड़ रुपए के आसपास था, लेकिन अब इस फिल्म का बजट बढ़ाकर 6000 करोड़ हो गया है। फिल्म दो भागों में बन रही है जिस पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। इसका पहला भाग अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, तो वहीं दूसरा भाग 2027 की दिवाली में रिलीज किया जाएगा।

EndFragment

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति