रामायण इवेंट में पहुंचे यश (सौ. सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

रामायण ट्रेलर लॉन्च पर यश की सरप्राइज एंट्री से गूंजा भारत मंडपम्, फैंस के दिलों पर छाए रॉकी भाई

Yash Surprise Entry Bharat Mandapam: 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश की सरप्राइज एंट्री ने पूरा माहौल बदल दिया। ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे अभिनेता का दर्शकों ने तालियों और सीटियों से स्वागत किया।

अपूर्वा नायक

Ramayana Trailer Launch Yash: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर पूरा देश काफी एक्साइटेड है। ये फिल्म को काफी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि मेकर्स इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट लेवल को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं।

हाल ही में 18 जुलाई 2026 को दिल्ली के भारत मंडपम् में मीडियाकर्मियों के लिए रामायण का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट में जहां एक ओर सनी देओल की एंट्री से पूरा हॉल गूंज उठा था, तो वही इस इवेंट में कुछ ऐसा भी हुआ जिसने कई दर्शकों का दिल जीत लिया।

यश की सरप्राइज एंट्री

आपको बता दें कि रामायण में केजीएफ के रॉकी भाई यानी सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। इस ट्रेलर लॉन्च में जब यश की सरप्राइज एंट्री हुई, तो पूरा हॉल रॉकी भाई के लिए पागल हो गया। यश ने इस इवेंट में बहुत ही फिल्मी तरीके से एंट्री ली।

ड्रामेटिक लाइट्स के बीच यश की फिल्मी एंट्री

जब इस इवेंट के खत्म होने की अनाउंसमेंट की जा रही थी, तभी अचानक से पूरे ऑडिटोरियम की लाइटें बंद हो गईं और अगले ही पल स्टेज पर कुछ ड्रामेटिक लाइट्स की रोशनी पड़ी और रामायण के रावण यश ने ग्रैंड एंट्री मारी। यश को अचानक इवेंट में देखकर सभी चौंक गए। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने जोरदार तालियों और सीटियों के साथ यश का स्वागत किया।

फैंस के साथ खिलवायी फोटोज

सोशल मीडिया पर यश की एंट्री की कई वीडियोज वायरल हो रही हैं। इसमें से एक वीडियो में यश भारत मंडपम् में लिफ्ट की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में यश ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे। हालांकि सबसे खास लम्हा तो वो रहा जब यश ने अपनी सिक्योरिटी को कुछ सेकेंड रोककर अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवायी। यश के इस मूव ने कई फैंस का दिल जीत लिया।

मैन विथ द गोल्डन हार्ट

सुपरस्टार यश के इस अंदाज ने सभी के दिलों में जगह बना ली। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों ने भी जमकर रिएक्ट किया। एक यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किया मैन विथ द गोल्डन हार्ट, तो वही दूसरे यूजर ने लिखा बहुत अच्छा! यश अपने फैंस के साथ बहुत अच्छे से व्यवहार करते हैं। उनका फैन होने पर गर्व है।

स्टेज पर कही दिल जीतने वाली बात

स्टेज पर पहुंचने के बाद यश ने कहा कि वह इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं और इसके लिए निर्माता नमित मल्होत्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें हिंदी सीखने का अवसर भी दिया। अभिनेता ने यह भी कहा कि पूरी टीम का उद्देश्य प्रभु श्रीराम की महान गाथा को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है और इसे वैश्विक स्तर पर सम्मान के साथ प्रस्तुत करना है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM